Unitree Humanoid Robot के साथ हुआ हादसा। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Unitree Humanoid Robot: Usain Bolt से तेज दौड़ा रोबोट, लेकिन रुकना भूला, दीवार से टकराकर टूट गई कमर

Humanoid Robot Accident: ह्यूमनॉइड रोबोट की दुनिया में चीन की कंपनी Unitree का नाम तेजी से सामने आया है। लेकिन इस बार चर्चा किसी शानदार AI फीचर या नई तकनीक की वजह एक हादसे की हो रही है।

सिमरन सिंह

Unitree Robot Viral Video: ह्यूमनॉइड रोबोट की दुनिया में चीन की कंपनी Unitree का नाम तेजी से सामने आया है। लेकिन इस बार चर्चा किसी शानदार AI फीचर या नई तकनीक की वजह से नहीं बल्कि एक ऐसे हादसे को लेकर हो रही है जिसने रोबोट की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में Unitree का एक ह्यूमनॉइड रोबोट रनिंग ट्रैक पर दौड़ता दिखाई देता है। समस्या यह हुई कि रोबोट अपनी रफ्तार को समय पर नियंत्रित नहीं कर पाया और सीधे सेफ्टी बैरियर से जा टकराया। यह टक्कर देखने में इतनी जोरदार थी कि रोबोट का कमर वाला हिस्सा टूट गया और उसे वहीं रोकना पड़ा।

सेंसर ने दिया धोखा, नहीं दिखी सामने की दीवार

बता दें कि यह घटना चीन के शेनझेन टेक एक्सपो के दौरान सामने आई है। जिसमें हादसे के बाद Unitree ने पुष्टि की कि रोबोट के Proximity Sensor में बीच-बीच में खराबी आई थी। इसी वजह से सिस्टम समय रहते सामने मौजूद दीवार को पहचान नहीं पाया और रोबोट उसे रोकने में असफल रहा। वहीं कंपनी ने कहा कि रोबोट की मरम्मत की जाएगी और सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। Proximity Sensor किसी वस्तु को बिना छुए उसकी मौजूदगी और दूरी का पता लगाने में मदद करता है। यही तकनीक स्मार्टफोन, ऑटोमैटिक दरवाजों और कारों के कई सिस्टम में भी इस्तेमाल होती है।

Usain Bolt से भी तेज दौड़ा Unitree Robot

इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि इसी इवेंट में Unitree के एक दूसरे रोबोट ने दौड़ने की क्षमता से सबको चौंका दिया था। जिसमें कंपनी का कहना था कि इस रोबोट ने 12.66 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड हासिल की है। वहीं तुलना करें तो Usain Bolt ने अपनी रिकॉर्ड 100 मीटर दौड़ के दौरान अधिकतम औसत स्पीड करीब 12.42 मीटर प्रति सेकंड हासिल की थी। जिसका सीधा मतलब है कि कागज पर Unitree का रोबोट इस आंकड़े को पार करता नजर आया है।

तेज दौड़ना ही काफी नहीं, रुकना भी जरूरी!

लेकिन यहां एक मजेदार लेकिन गंभीर सवाल खड़ा होता है। अगर रोबोट इंसान से तेज दौड़ सकता है पर जरूरत पड़ने पर समय से रुक नहीं सकता तो यह उपलब्धि कितनी उपयोगी है? वहीं इसी इवेंट में सामने आए हादसे ने दिखा दिया कि ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए सिर्फ स्पीड बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। सेंसर, ब्रेकिंग सिस्टम, ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और रियल-टाइम कंट्रोल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही वायरल वीडियो भले ही देखने में मजेदार लगे लेकिन रोबोटिक्स इंडस्ट्री के लिए यह घटना एक अहम सबक है रोबोट को सिर्फ तेज दौड़ना नहीं सही समय पर रुकना भी आना चाहिए।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान