KYC अपडेट नहीं किया तो अकाउंट ब्लॉक, ऐसे मैसेज से रहें सावधान, RBI ने जारी की चेतावनी

RBI KYC Fraud: अगर आपके मोबाइल पर हाल ही में ऐसा मैसेज आया है कि KYC अपडेट नहीं किया तो बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा तो सावधान हो जाइए।
Account to be blocked if KYC is not updated such messages RBI issues warning.
RBI ने KYC Scam को लेकर दी चेतावनी।Source. gemini
Published on
Updated on

KYC Scam Alert: अगर आपके मोबाइल पर हाल ही में ऐसा मैसेज आया है कि KYC अपडेट नहीं किया तो बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा तो सावधान हो जाइए। इस तरह के मैसेज के जरिए लोगों को ठगने वाला KYC स्कैम एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए Reserve Bank of India (RBI) ने लोगों को अलर्ट किया है और ऐसे फर्जी मैसेज से बचने की सलाह दी है। वहीं RBI ने WhatsApp के जरिए भी इस धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक किया है। केंद्रीय बैंक ने साफ किया है कि KYC के नाम पर अगर कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपसे संवेदनशील जानकारी मांगता है तो उस पर भरोसा न करें।

अकाउंट ब्लॉक होने के डर से न हों परेशान

इसके साथ ही स्कैमर्स अक्सर लोगों को जल्दी फैसला लेने के लिए डर का इस्तेमाल करते हैं। मैसेज में दावा किया जाता है कि KYC तुरंत अपडेट नहीं किया तो बैंक अकाउंट बंद या ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करने या जानकारी साझा करने के लिए कहा जाता है। वहीं इसको लेकर RBI की सलाह है कि ऐसे मैसेज मिलने पर घबराने के बजाय रुकें और पहले जांच करें। सिर्फ किसी SMS या WhatsApp मैसेज में लिखी बात के आधार पर बैंकिंग जानकारी शेयर करना बड़ी गलती साबित हो सकती है।

KYC के नाम पर भेजे लिंक से रहें दूर

RBI ने लोगों को बेहद जरूरी सावधानी बरतने को कहा है। जिसमें बैंक और NBFCs KYC अपडेट के लिए अनजान लिंक भेजकर आपसे प्रक्रिया पूरी करने को नहीं कहते। इसलिए अगर किसी मैसेज में अकाउंट ब्लॉक होने से बचने के लिए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया है तो उसे खतरे का संकेत मानें। ऐसे लिंक फर्जी वेबसाइट पर ले जाकर आपकी बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल या दूसरी संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

Account to be blocked if KYC is not updated such messages RBI issues warning.
Lava Virat V1 Pro 5G: 24 अगस्त को होगा धमाका, 120Hz डिस्प्ले और 8GB RAM के साथ आ सकता है ये धांसू फोन

OTP, PIN और पासवर्ड कभी न करें शेयर

KYC के नाम पर कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा अधिकारी बनकर बात करे OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग क्रेडेंशियल्स साझा न करें। खासकर मोबाइल पर आए OTP को किसी के साथ शेयर करना आपके खाते में सेंध लगाने का रास्ता खोल सकता है। अगर KYC अपडेट की जरूरत है तो अपने बैंक के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या नजदीकी शाखा के जरिए जानकारी की पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर प्रक्रिया पूरी न करें।

वहीं इस तरह के फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका है रुकें, सोचें और फिर कदम उठाएं। डराने वाला मैसेज आते ही जल्दबाजी में लिंक खोलना या जानकारी देना बिल्कुल न करें। वहीं KYC के नाम पर आने वाले हर मैसेज को सच मानना जरूरी नहीं है। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपकी बैंकिंग जानकारी और मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है

Navbharat Live
navbharatlive.com