क्या भारत में Apple के store से Trump को है दिक्कत। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

भारत में Apple की मैन्युफैक्चरिंग पर ट्रंप का विरोध, टिम कुक से नाराजगी जाहिर की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में Apple की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग को बंद कराना चाहते है। उन्होंने कहा कि वे Apple को भारत में उत्पादन बढ़ाते देखना नहीं चाहते। इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है।

सिमरन सिंह

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple की भारत में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वे Apple को भारत में उत्पादन बढ़ाते देखना नहीं चाहते। हाल ही में Apple के CEO टिम कुक से हुई बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह मुद्दा उठाया और अपनी असहमति जताई।

भारत में iPhone निर्माण पर ट्रंप को आपत्ति

मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में Apple ने भारत में 22 अरब डॉलर की iPhone मैन्युफैक्चरिंग की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 60% ज्यादा है। ट्रंप ने इस तेजी से विस्तार को लेकर कहा, “वो (टिम कुक) अब पूरे भारत में निर्माण कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें।”

चीन से भारत क्यों शिफ्ट हो रही Apple?

Apple बीते कुछ वर्षों से चीन की बजाय भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना कर रहा है। इसका मुख्य कारण कोविड-19 के समय चीन में लगे कड़े प्रतिबंध, अमेरिका-चीन के बीच तनाव, और ट्रंप के कार्यकाल में लागू हुए उच्च टैरिफ शुल्क हैं। इन सभी वजहों ने Apple को वैकल्पिक सप्लाई चेन की तलाश करने को मजबूर कर दिया।

साउथ इंडिया बना मैन्युफैक्चरिंग हब

भारत में Apple की मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र दक्षिण भारत है। यहां Foxconn Technology Group की प्रमुख फैक्ट्री स्थित है। इसके अलावा Tata Group ने भी Wistron की भारतीय यूनिट का अधिग्रहण कर लिया है और Pegatron के साथ मिलकर मैन्युफैक्चरिंग का दायरा बढ़ा रहा है। Apple की योजना थी कि 2024 के अंत तक अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhones भारत में बनाए जाएं।

क्या बदलेगी Apple की रणनीति?

डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने Apple की भारत केंद्रित रणनीति को असमंजस में डाल दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या टिम कुक इस दबाव के बाद कंपनी की नीति में कोई बदलाव करेंगे या भारत में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार पूर्ववत जारी रहेगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन