Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने का तरीका। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करना अब आसान, जानें पूरा तरीका

दोनों ही प्लेटफॉर्म अपनी विशेषताओं के लिए मशहूर हैं, लेकिन जब बात आती है डेटा ट्रांसफर की, तो यूजर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के दौर में स्मार्टफोन दो प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं – Android और iOS (iPhone)। दोनों ही प्लेटफॉर्म अपनी विशेषताओं के लिए मशहूर हैं, लेकिन जब बात आती है डेटा ट्रांसफर की, तो यूजर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर आप Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो अब यह काम बेहद आसान हो गया है। Apple की आधिकारिक ऐप की मदद से आप अपने फोटो, वीडियो और अन्य जरूरी फाइल्स को बिना किसी झंझट के iPhone में भेज सकते हैं। आइए जानते हैं Step-by-Step पूरी प्रक्रिया।

डेटा ट्रांसफर के लिए काम आएगी Apple की यह ऐप

Apple ने Move to iOS नाम की एक स्पेशल एप्लिकेशन बनाई है, जो Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने का सबसे आसान तरीका प्रदान करती है। इस ऐप की मदद से आप फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेजेस, डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी फाइल्स को तेजी से iPhone में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन में Google Play Store से Move to iOS ऐप डाउनलोड करें।
  2. अब अपने iPhone को सेटअप करें और जब Apps & Data सेक्शन आए, तो Move Data from Android ऑप्शन पर टैप करें।
  3. अब Android डिवाइस में Move to iOS ऐप ओपन करें और Continue पर टैप करें।
  4. आपके iPhone पर एक 6-10 डिजिट का कोड दिखाई देगा, जिसे Android फोन में डालना होगा।
  5. अब iPhone और Android फोन एक ही WiFi नेटवर्क से कनेक्टेड होने चाहिए।
  6. डेटा ट्रांसफर शुरू होने के बाद, प्रोसेस पूरा होने तक दोनों फोन्स को एक-दूसरे से डिस्कनेक्ट न करें।
  7. जब डेटा ट्रांसफर पूरा हो जाए, तो iPhone को रीस्टार्ट करें और अपने नए iPhone का आनंद लें।

ध्यान देने वाली बात

अगर आप Android से iPhone में स्विच कर रहे हैं, तो Move to iOS ऐप आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। इसके जरिए आप अपने पुराने फोन का पूरा डेटा बिना किसी झंझट के iPhone में ट्रांसफर कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला