WhatsApp में ये सेटिंग आईगी आपके काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp इस्तेमाल करते वक्त ऐसे बचाएं अपना कीमती मोबाइल डेटा!

WhatsApp की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे। यहां हम आपको तीन जरूरी सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके डेटा को बचाने में बेहद मददगार साबित होंगी।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: आज के समय में WhatsApp हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ऐप आपके मोबाइल डेटा की खपत को तेजी से बढ़ा सकता है? अगर आप इंटरनेट डेटा की बचत करना चाहते हैं, तो आपको WhatsApp की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे। यहां हम आपको तीन जरूरी सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके डेटा को बचाने में बेहद मददगार साबित होंगी।

1. मीडिया ऑटो डाउनलोड बंद करें

WhatsApp पर आने वाली फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल्स अक्सर अपने आप डाउनलोड हो जाती हैं, जिससे मोबाइल डेटा तेजी से खत्म होने लगता है। अगर आप इस फंक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Settings > Storage & Data > Media Auto-Download
  • Mobile Data Usage में जाकर फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के सभी ऑप्शन्स को अन-टिक करें।
  • OK बटन दबाएं।

अब जब भी आप मोबाइल डेटा पर WhatsApp चलाएंगे, तो कोई भी मीडिया फाइल अपने आप डाउनलोड नहीं होगी और आपका डेटा बचा रहेगा।

2. कॉलिंग के दौरान डेटा बचाएं

अगर आप WhatsApp कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि कॉल के दौरान भी काफी डेटा खर्च होता है। इसे कम करने के लिए आप "Use Less Data for Calls" फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

  • Settings > Storage & Data > Use Less Data for Calls
  • इस ऑप्शन को इनेबल कर दें।

यह सेटिंग WhatsApp कॉलिंग के दौरान डेटा की खपत को कम करने में मदद करेगी, जिससे आपका इंटरनेट बैलेंस अधिक समय तक चलेगा।

3. मीडिया अपलोड क्वालिटी कम करें

अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को फोटो और वीडियो भेजते हैं, तो यह भी आपके मोबाइल डेटा पर असर डालता है। WhatsApp आपको मीडिया अपलोड क्वालिटी को नियंत्रित करने का ऑप्शन देता है, जिससे आप कम डेटा में भी मीडिया भेज सकते हैं।

  • Settings > Storage & Data > Media Upload Quality
  • यहां आपको HD Quality और Standard Quality के दो विकल्प मिलेंगे।
  • Standard Quality चुनें, ताकि कम डेटा खर्च हो।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें इस सेटिंग को अपनाने से फोटो और वीडियो भेजते समय कम इंटरनेट डेटा खर्च होगा, जिससे आपका डेटा बैलेंस अधिक समय तक बना रहेगा।

ये तीन सेटिंग्स है जरूरी

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते वक्त मोबाइल डेटा की बचत करना चाहते हैं, तो इन तीन सेटिंग्स को तुरंत बदल लें। यह सिर्फ डेटा सेविंग में मदद नहीं करेंगी, बल्कि आपके इंटरनेट बैलेंस को भी लंबे समय तक बनाए रखेंगी।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता