TCS ने Ratan Tata के जाने के बाद अपनी कमाई के आंकड़े को बताने की बात की है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Ratan Tata के निधन के बाद TCS ने लिया बड़ा फैसला, इन चीजों पर लगा दी रोक

Ratan Tata के जाने के बाद Tata Consultancy Services (TCS) आज अपनी कमाई के आंकड़े बताने वाली है। TCS ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि वह अपनी कमाई के आंकड़ों को बोर्ड मीटिंग के बाद बताने वाली है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Tata Consultancy Services (TCS) आज अपनी कमाई के आंकड़े बताने वाली है। इसमें लोगों का कहना है कि उनकी कमाई पहले से ज्यादा हुई है। वहीं टाटा कंपनी के पूर्व प्रमुख रतन टाटा के निधन के बाद TCS ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि वह अपनी कमाई के आंकड़ों को बोर्ड मीटिंग के बाद बताने वाली है।

रद्द हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

कंपनी ने बताया है कि शाम 7 बजे सभी विश्लेषकों के साथ मीटिंग होने वाली है, लेकिन आज शाम 5:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सभी नए फैसले और बातों को आज की मीटिंग में ही किया जाएगा।

मुनाफे में TCS

मिली जानकारी के मुताबिक, TCS को 9% का मुनाफा हुआ है, जिसके बाद कंपनी का मुनाफा 12,040 करोड़ हो चुका है, जो कि पिछले साल 11,074 करोड़ का था। कंपनी की कमाई की बात करें तो यह 5% बढ़ गई है। इसी के साथ जून 2024 में कंपनी ने 62,613 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि पिछले साल यह केवल 59,381 करोड़ ही थी।

सुंदर पिचाई  ने X पर बातचीत शेयर

सुंदर पिचाई ने X पर लिखा कि गूगल में रतन टाटा से आखिरी बार मिले थे। हमने Waymo के बारे में बात की और उनके विचार सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने रतन टाटा के काम और उनके अच्छे कामों की तारीफ करते हुए भारत के कई लोगों को बिजनेस चलाना सीखने वाला भी बताया। सुंदर ने कहा कि रतन टाटा भारत को बहुत आगे बढ़ाने वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि रतन टाटा के परिवार वालों को बहुत दुख हुआ होगा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन