Chief Minister of Tamil Nadu (सौ. सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने अमेरिका में किया Apple, Google, Microsoft का दौरा, X पर तस्वीर की पोस्ट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin ने निवेश और सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए हैं। जिसमें उन्होंने तकनीक की दिग्गज एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्पोरेट कार्यालय का दौरा भी किया।

सिमरन सिंह

Tamil Nadu Chief Minister. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin ने निवेश और सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए हैं। जिसमें उन्होंने तकनीक की दिग्गज एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्पोरेट कार्यालय का दौरा भी किया। जिसके बाद उन्होंने अपने राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नए तरीके भी ढूंढे।

अमेरिका में किया दौरा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के अंदर निवेश के अवसरों को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए उस की यात्रा की जिसमें उन्होंने इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण बताया और साझेदारी विभिन्न तरीके से बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की, Stalin ने तमिलनाडु को एशिया में एक महत्वपूर्ण विकास इंजन के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ साझेदारियों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प भी व्यक्त किया।

X पर किया पोस्ट

सीएम ने शनिवार को X पर पोस्ट किया, "एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों का विस्मयकारी दौरा। विभिन्न अवसरों और रोमांचक साझेदारियों पर चर्चा की। इन साझेदारियों को मजबूत करने और तमिलनाडु को एशिया के सबसे प्रमुख विकास इंजनों में से एक बनाने का संकल्प!"

अमेरिका में मौजूद है सीएम

मुख्यमंत्री के बारे में बताएं तो फिलहाल वह संयुक्त राज्य अमेरिका के आधिकारिक यात्रा कर रहे हैं। जिसका विभिन्न राज्य के आर्थिक विकास से ताल्लुक है, अपनी यात्रा के दौरान Stalin तमिलनाडु में संभावित निवेश अवसर पर चर्चा करने वाले हैं। जिसमें वह प्रमुख अमेरिकी आधारित कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना