Spam Call Block (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

दिनभर की स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, TRAI का DND ऐप करेगा नंबर ब्लॉक

Spam Call Block: स्पैम कॉल्स और अनचाहे मैसेज से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है। TRAI ने एक खास DND ऐप लॉन्च किया है, जो आपके मोबाइल पर आने वाले प्रमोशनल कॉल और SMS पर पूरा कंट्रोल देता है।

सिमरन सिंह

Spam Calls Stopping: अगर आप भी रोज आने वाली स्पैम कॉल्स और अनचाहे मैसेज से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक खास DND (Do Not Disturb) ऐप लॉन्च किया है, जो आपके मोबाइल पर आने वाले प्रमोशनल कॉल और SMS पर पूरा कंट्रोल देता है। इस ऐप की मदद से आप तय कर सकते हैं कि कौन-से कॉल और मैसेज आपके फोन तक पहुंचें और कौन-से पूरी तरह ब्लॉक हो जाएं।

कैसे काम करता है DND ऐप?

TRAI का यह स्मार्ट ऐप यूजर्स को दो आसान विकल्प देता है। पहला है फुल DND, जिसमें सभी तरह के प्रमोशनल कॉल और मैसेज पूरी तरह बंद हो जाते हैं। दूसरा विकल्प है पार्शियल DND, जिसमें आप खुद चुन सकते हैं कि आपको किस कैटेगरी के मैसेज मिलें, जैसे बैंकिंग, ऑफर्स या अन्य जरूरी सेवाएं। इससे यूजर्स को पूरी आजादी मिलती है कि वे अपने हिसाब से मोबाइल नोटिफिकेशन को कंट्रोल कर सकें।

शिकायत करना हुआ आसान

इस ऐप की एक और खास बात यह है कि आप स्पैम कॉल या फर्जी मैसेज की शिकायत कुछ ही सेकंड में दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी शिकायत की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और यूजर्स को भरोसा मिलता है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई हो रही है।

लाखों नंबरों पर हुई सख्त कार्रवाई

TRAI ने जानकारी दी है कि इस सिस्टम के जरिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साल 2025 में करीब 1.84 लाख टेलीकॉम कनेक्शन बंद किए गए, जो बिना रजिस्ट्रेशन के टेलीमार्केटिंग में शामिल थे। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप सिर्फ अनचाहे प्रमोशनल कॉल और मैसेज को ब्लॉक करता है। जरूरी सर्विस मैसेज जैसे बैंक OTP या जरूरी अलर्ट पहले की तरह मिलते रहेंगे।

कैसे करें डाउनलोड?

अगर आप भी इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह ऐप आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। Android यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है यह ऐप?

आज के डिजिटल दौर में स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि बड़े फ्रॉड का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में यह DND ऐप आपके लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

ध्यान दें

TRAI का यह DND ऐप मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। अब आप बिना किसी झंझट के अपने मोबाइल को स्पैम फ्री बना सकते हैं और फालतू कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें