-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Stress Of Recurring Spam Calls Now You Can Block Them Instantly Without Any Hassle
बार-बार आने वाले स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, अब बिना परेशान हुए तुरंत करें ब्लॉक, जानिए आसान तरीका
- Written By: सिमरन सिंह
DND Service: मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी जरूरी काम में व्यस्त होते हैं और तभी अचानक फोन बज उठता है।

Spam Calls (Source. Freepik)
Spam Calls Block Kaise Kare: आज के समय में मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल एक बड़ी परेशानी बन चुकी है। अक्सर ऐसा होता है कि आप किसी जरूरी काम में व्यस्त होते हैं और तभी अचानक फोन बज उठता है। कॉल रिसीव करने पर पता चलता है कि कोई कंपनी अपना क्रेडिट कार्ड, लोन या नई स्कीम बेचने की कोशिश कर रही है। यह स्थिति इतनी बार दोहराई जाती है कि लोगों की झुंझलाहट बढ़ जाती है और वे अनजान नंबरों से कॉल उठाना ही बंद कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों की मदद से आप स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
डू-नॉट डिस्टर्ब (DND) सर्विस का करें इस्तेमाल
टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को “डू-नॉट डिस्टर्ब” (DND) सेवा देती हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद आपके नंबर पर आने वाली अनचाही मार्केटिंग कॉल्स काफी हद तक बंद हो जाती हैं। इसके लिए आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके अलावा, आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी यह सुविधा चालू कर सकते हैं।
फोन के स्पैम फिल्टर को करें एक्टिव
आजकल के स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट स्पैम फिल्टर फीचर दिया जाता है। खासकर सैमसंग जैसे ब्रांड्स में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है। यह फीचर संदिग्ध कॉल्स को पहचानकर उन्हें ब्लॉक या वार्निंग देने का काम करता है। इसे ऑन करके आप काफी हद तक स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
थर्ड-पार्टी ऐप्स से पाएं राहत
गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं जो कॉलर की पहचान (Caller Identification) करते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप जान सकते हैं कि कॉल करने वाला नंबर स्पैम है या नहीं। इसके बाद आप आसानी से उस नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
स्पैम कॉलर की शिकायत भी कर सकते हैं
अगर आपको किसी अनजान या अनरजिस्टर्ड नंबर से बार-बार स्पैम कॉल आ रही है, तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संचार साथी पोर्टल पर जाएं और “सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेस” सेक्शन में जाकर “रिपोर्ट सस्पेक्टेड एंड अनसॉलिस्टिड कमर्शियल कम्युनिकेशन” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जहां जरूरी जानकारी भरकर शिकायत सबमिट करनी होगी। ध्यान रखें कि शिकायत दर्ज करते समय आपके पास कॉल का स्क्रीनशॉट होना जरूरी है।
ये भी पढ़े: मोबाइल में रखा डेटा हो सकता है चोरी, Perseus Malware से मचा हड़कंप, तुरंत करें ये काम
ध्यान दें
स्पैम कॉल्स से पूरी तरह छुटकारा पाना मुश्किल जरूर है, लेकिन सही कदम उठाकर इन्हें काफी हद तक रोका जा सकता है। ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाकर आप अपने मोबाइल अनुभव को ज्यादा सुरक्षित और बिना रुकावट के बना सकते हैं।
Stress of recurring spam calls now you can block them instantly without any hassle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMफुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
Jun 25, 2026 | 08:54 PMछत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Jun 25, 2026 | 08:54 PMआम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 25, 2026 | 08:50 PMउज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














