Smartphone Price Hike (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन

Smartphone Price Hike: कुछ महीनों में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपने एक बात नोटिस की होगी कि मोबाइल फोन अब पहले से ज्यादा महंगे हो चुके हैं। जिसके पीछे कुछ खास वजह है।

सिमरन सिंह

Smartphone Price Hike In India: आप भी कुछ महीनों में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपने एक बात नोटिस की होगी कि मोबाइल फोन अब पहले से ज्यादा महंगे हो चुके हैं। इस लिस्ट में सिर्फ फ्लैगशिप मॉडल ही नहीं बल्कि बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव देखने को मनिल रहा है। जानकारी के अनुसार बताए तो Oppo, Realme, OnePlus और Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने 2026 में कई मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है।

इसके साथ ही सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि Realme C71 लॉन्च के समय 7,699 रुपये का था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 11,999 रुपये तक हो गई है। जिसके बाद से ही सवाल उठ रहे है कि आखिर स्मार्टफोन इतने महंगे क्यों होते जा रहे हैं?

AI और पावरफुल प्रोसेसर बना रहे फोन को महंगा

विशेषज्ञ फोन मंहगे होने पर बताते है कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह नई AI टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड प्रोसेसर हैं। जिसमें Qualcomm, MediaTek जैसी कंपनियां चिपसेट बना रही हैं जो AI फीचर्स, हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करने वाले है और यह कारण भी फोन को मंहगा करने की वजह है। वहीं आज के स्मार्टफोन्स में लाइव ट्रांसलेशन, AI फोटो एडिटिंग, स्मार्ट असिस्टेंट और AI सर्च समरी जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे है और यह फीचर्स पावरफुल हार्डवेयर से मिलते है जिसकी लागत काफी ज्यादा हो गई है।

5G टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कैमरे भी बढ़ा रहे खर्च

वहीं नए आने वाले फोन में 4G के मुकाबले 5G स्मार्टफोन तैयार किए जा रहे है जो कि कंपनियों के लिए ज्यादा महंगा पड़ रहा है। इसमें ग्राहकों को बेहतर मॉडेम, हाई-क्वालिटी एंटेना, बड़ी बैटरी और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम जैसी चीजें तो मिलती है लेकिन यहि इसकी कॉस्ट को बढ़ाती हैं।

इसके अलावा अब यूजर्स बेहतर कैमरा और प्रीमियम डिस्प्ले की मांग भी फोन में कर रहे है। जिसमें AMOLED स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट, OIS सपोर्ट और ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे हर नए फोन का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन प्रीमियम पार्ट्स की वजह से फोन की कीमतें में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

लंबा Software Support भी डाल रहा असर

इतना ही नहीं अब कंपनियां 3 से 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा करती हैं। इसके लिए बड़ी इंजीनियरिंग टीम और लगातार निवेश की जरूरत होती है। जो कंपनियों का खर्च बढ़ने वाली वजहों में से एक है। देखा जाए तो चीन, ताइवान और साउथ कोरिया से आने वाले प्रीमियम कंपोनेंट्स की लागत और ग्लोबल सप्लाई चेन संकट ने भी स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर दबाव डाला है। जिसको देखते हुए आने वाले समय में AI और नई टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल से स्मार्टफोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी