Smartphone की कीमत 2025 में बढ़ने वाली है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

2025 में हाथ से निकलेगी Smartphone की कीमत, तीन बड़े कारण आए सामने

साल 2025 में स्मार्टफोन महंगे होने वाले हैं और उसके पीछे तीन बड़ी वजह बताई जा रही हैं। जैसे-जैसे AI का विस्तार हो रहा है, वैसे ही टेक के दिग्गज कंपनियां भी AI को अपने फोन में जोड़ रही हैं। ऐसे में दामों में आपको इजाफा देखने को मिल सकता है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. पूरी दुनिया में स्मार्टफोन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कंपनियां भी बाजार में नए स्मार्टफोन उतारने में पीछे नहीं हटी हैं, लेकिन साल 2025 में स्मार्टफोन महंगे होने वाले हैं और उसके पीछे तीन बड़ी वजह बताई जा रही हैं। जैसे-जैसे AI का विस्तार हो रहा है, वैसे ही टेक के दिग्गज कंपनियां भी AI को अपने फोन में जोड़ रही हैं। ऐसे में दामों में आपको इजाफा देखने को मिल सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत

साल 2025 में स्मार्टफोन की कीमत के पीछे तीन बड़ी वजह बताई जा रही हैं, जिससे कीमतों में इजाफा हो सकता है। पहली, अच्छे कंपोनेंट्स की वजह से कीमत बढ़ेगी। वहीं दूसरी यह है कि 5G नेटवर्क आने से खर्च बढ़ेगा और तीसरी बात AI को बताया जा रहा है, जिसके इस्तेमाल से कीमतों में इजाफा होगा। अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि साल 2024 में स्मार्टफोन की औसतन कीमत 3% से 5% बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि AI की तकनीक और प्रोसेसर लगातार महंगे हो रहे हैं और वे फोन में भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

AI की वजह से कीमतों में बदलाव

रिसर्च का कहना है कि जेनरेटिव AI की वजह से स्मार्टफोन की कीमत महंगी होने वाली है। AI फीचर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे हर एक स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा डाला जा रहा है, जिससे ताकतवर CPU, EPU और GPU चिप्स भी बनाई जा रही हैं। इन चिप्स की कीमत औसत से ज्यादा होती है। इसकी वजह से फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसी के साथ कंपनियां फोन के सॉफ्टवेयर पर भी ज्यादा खर्च कर रही हैं।

स्मार्टफोन हो रहे समय के साथ अपडेट

टेक्नोलॉजी के बढ़ते हुए स्मार्टफोन भी अपग्रेड होते जा रहे हैं। ऐसे में कीमतों का बढ़ना लाजिमी है। मार्केट नई तकनीक को लाने के लिए और अच्छे कैमरे को लोगों तक पहुंचाने के लिए फोकस कर रहा है। जिस वजह से कीमतों पर असर देखने को मिलने वाला है और आने वाले समय में खास फीचर्स के साथ स्मार्टफोन को और भी ज्यादा महंगा देखा जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा