Samsung Galaxy S26 Privacy Feature (Source. X) 
टेक्नॉलजी

मेट्रो या ऑफिस में अब कोई नहीं देख पाएगा आपकी स्क्रीन, Samsung Galaxy S26 में आ रहा है प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर

Samsung Galaxy S26 Privacy Feature: स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग डिटेल्स, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो, ऑफिस मेल और वर्क चैट सब कुछ हमारी फोन स्क्रीन पर ही होता है।

सिमरन सिंह

What is Samsung Privacy Display: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग डिटेल्स, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो, ऑफिस मेल और वर्क चैट सब कुछ हमारी फोन स्क्रीन पर ही होता है। लेकिन मेट्रो, बस, कैफे या ऑफिस में बैठे-बैठे अक्सर यह डर बना रहता है कि कहीं बगल में बैठा इंसान हमारी स्क्रीन न झांक ले। इसी आम लेकिन गंभीर समस्या का समाधान अब Samsung लाने की तैयारी में है।

Galaxy S26 में मिलेगा बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले

Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज़ में एक नया Privacy Display फीचर देने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीज़र भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कोई अलग से लगाने वाला स्क्रीन गार्ड नहीं होगा, बल्कि डिस्प्ले के अंदर ही मौजूद हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी फीचर होगा। इस तकनीक में फोन की स्क्रीन खुद ही ऐसा मोड ऑन कर लेगी, जिसमें सामने से देखने वाले यूज़र को सब कुछ साफ दिखेगा, लेकिन साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन ब्लर या डार्क नजर आएगी। यह पूरा प्रोसेस पिक्सल लेवल पर काम करेगा, यानी यूज़र को किसी एक्स्ट्रा एक्सेसरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अभी की दिक्कत क्या है, नया फीचर क्या बदलेगा?

फिलहाल प्राइवेसी के लिए मार्केट में मिलने वाले प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का सहारा लेना पड़ता है। इससे साइड से स्क्रीन नहीं दिखती, लेकिन इसके साथ कई नुकसान भी हैं ब्राइटनेस कम हो जाती है, कलर क्वालिटी प्रभावित होती है और धूप में स्क्रीन साफ नजर नहीं आती। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे इस्तेमाल नहीं करते। Samsung का नया Privacy Display इन सभी समस्याओं को हार्डवेयर के जरिए हल करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 की OLED स्क्रीन में एक खास Viewing Angle Control Layer जोड़ी गई है।

प्राइवेसी मोड कैसे करेगा काम?

जब यूज़र Privacy Mode ऑन करेगा, तो स्क्रीन का व्यूइंग एंगल अपने आप नैरो हो जाएगा। सामने वाला यूज़र आराम से फोन इस्तेमाल कर पाएगा, लेकिन बगल में बैठा व्यक्ति मैसेज, फोटो या ऐप का कंटेंट साफ नहीं देख पाएगा। और जब प्राइवेसी मोड ऑफ होगा, तो स्क्रीन बिल्कुल सामान्य AMOLED डिस्प्ले की तरह काम करेगी। यानी हर समय प्राइवेसी स्क्रीन के साथ रहने की मजबूरी नहीं होगी, जैसा कि ग्लास प्रोटेक्टर में होता है।

डेटा सेफ्टी में बड़ा फायदा

टीज़र के मुताबिक यह फीचर सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले हार्डवेयर के कॉम्बिनेशन से चलेगा। क्विक सेटिंग्स में एक प्राइवेसी टॉगल मिलेगा। इससे बैंकिंग ऐप्स इस्तेमाल करते समय डेटा सुरक्षित रहेगा, ऑफिस मेल और वर्क चैट पर कोई तांक-झांक नहीं कर पाएगा और एक्सिडेंटल डेटा लीक का खतरा भी कम होगा। Samsung पहले से ही Knox Security और Secure Folder जैसे फीचर्स देता है। नया Privacy Display उसी दिशा में एक फिजिकल-लेवल प्राइवेसी अपग्रेड माना जा रहा है।

Galaxy S26 में क्यों जरूरी है यह फीचर?

आज फोन में फाइनेंशियल, हेल्थ और ऑफिस से जुड़ा बेहद संवेदनशील डेटा रहता है। UPI, नेट बैंकिंग, मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब कुछ स्मार्टफोन पर खुलता है। इसी वजह से अब सिर्फ सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी नहीं, बल्कि विजुअल प्राइवेसी भी अहम बन गई है।

कब लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज़?

Samsung अगले महीने यानी फरवरी में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च कर सकता है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!