Highlight:
नया सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9.5 Beta जारी कर दिया है।
अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं जिनमें सबसे खास App Lock है।
इसके अलावा कैमरा, प्राइवेसी और Samsung Health में भी कई बदलाव किए गए हैं।
Samsung Galaxy S26 Update: Samsung Galaxy स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी जानकारी आई है। बता दें कि कंपनी ने अपना नया सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9.5 Beta जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं जिनमें सबसे खास App Lock है। इसकी मदद से अब फोन में मौजूद किसी भी जरूरी ऐप को अलग से लॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा कैमरा, प्राइवेसी और Samsung Health में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसमें खास बात यह है कि भारत भी उन छह देशों में शामिल है जहां इस नए अपडेट का बीटा प्रोग्राम शुरू किया गया है। साथ ही Samsung ने 18 नवंबर 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
अभी के लिए Samsung ने One UI 9.5 Beta का एक्सेस Galaxy S26 सीरीज तक सीमित रखा है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी के दूसरे Galaxy स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों को अभी इस बीटा प्रोग्राम का इंतजार करना होगा। बता दें कि भारत के अलावा जर्मनी, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका में भी इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। Samsung ने इसको लेकर बताया है कि योग्य यूजर्स अपने फोन में Samsung Members ऐप के जरिए बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
One UI 9.5 का सबसे खास फीचर App Lock है। इसके जरिए यूजर्स अपने निजी ऐप्स को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, PIN, पैटर्न या फोन के स्क्रीन लॉक से सुरक्षित कर सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि लॉक किए गए ऐप्स के नोटिफिकेशन और विजेट की जानकारी भी छिपी रहेगी। इससे WhatsApp, बैंकिंग और दूसरे निजी ऐप्स की जानकारी को दूसरों की नजरों से बचाने में मदद मिल सकती है।
नए अपडेट में कैमरा इस्तेमाल करने वालों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा। इसके Pro और Pro Video मोड में ज्यादा कस्टमाइजेशन और नए कंट्रोल दिए गए हैं। कैमरा इंटरफेस में जूम बार और जरूरी सेटिंग्स तक आसान पहुंच की सुविधा भी जोड़ी गई है।
वहीं Samsung Health में Mindful Note फीचर मिलेगा। इससे यूजर्स अपने विचारों और भावनाओं को लिखकर रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा Medications फीचर की मदद से दवाइयों, विटामिन और सप्लीमेंट्स के लिए रिमाइंडर सेट करने और उन्हें ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी।
इसमें ध्यान रहे कि One UI 9.5 अभी बीटा वर्जन में है फाइनल स्टेबल अपडेट नहीं। बीटा सॉफ्टवेयर में बग, बैटरी या परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रोजाना इस्तेमाल होने वाले फोन में इसे इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप जरूर रखें। दूसरे Galaxy स्मार्टफोन के लिए बीटा उपलब्ध होने की तारीख Samsung ने फिलहाल घोषित नहीं की है।