Apple के 20th Anniversary पर iPhone में क्या होगा खास? कर्व्ड ग्लास और टाइटेनियम फ्रेम की हो सकती है वापसी

20th Anniversary iPhone: Apple का 20वां एनिवर्सरी iPhone अभी लॉन्च से काफी दूर है। साल 2027 में iPhone को बाजार में आए 20 साल पूरे हो जाएंगे।
special about the iPhone for Apple 20th anniversary Curved glass and a titanium frame
iPhone 20 Pro को लेकर लीक जानकारी।Source. Reddit
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • 2027 में iPhone को बाजार में आए 20 साल पूरे हो जाएंगे।

  • Apple अपने Pro मॉडल में बड़ा डिजाइन बदलाव कर सकती है।

  • लीक में फोन को iPhone 20 Pro नाम दिया जा सकता है।

Apple iPhone 20 Pro leak: Apple का 20वां एनिवर्सरी iPhone अभी लॉन्च से काफी दूर है लेकिन इसे लेकर लीक और चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि साल 2027 में iPhone को बाजार में आए 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर Apple अपने Pro मॉडल में बड़ा डिजाइन बदलाव कर सकती है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन को iPhone 20 Pro नाम दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी इसके नाम या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 20 Pro में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड ग्लास डिजाइन

टिप्स्टर Ice Universe ने इसको लेकर बताया है कि Apple अभी के लिए एनिवर्सरी iPhone के चार डिजाइन मॉडल पर काम कर रही है। इनमें से दो में फ्लैट ग्लास और बाकी दो में क्वाड-कर्व्ड ग्लास डिजाइन देखने को मिल सकता है। वहीं क्वाड-कर्व्ड का मतलब है कि फोन के ग्लास में चारों किनारों पर हल्का कर्व होगा।

साथ ही टिप्स्टर का दावा है कि Apple पिछले करीब तीन साल से इस डिजाइन पर काम कर रही है। इस दौरान कई प्रोटोटाइप तैयार किए गए हैं। शुरुआती मॉडल में किनारों पर ज्यादा कर्व था लेकिन बाद में इसे कम किया गया। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी अभी भी डिजाइन को बेहतर बनाने में जुटी है।

स्क्रीन के चारों तरफ होंगे बेहद पतले बेजल

लीक में बताया गया है कि क्वाड-कर्व्ड डिजाइन वाले iPhone 20 Pro में करीब 1mm के बेजल मिल सकते हैं। बेजल स्क्रीन के चारों ओर मौजूद बॉर्डर को कहते हैं। ग्लास के किनारों पर कर्व होने के कारण सामने से देखने पर ये बॉर्डर लगभग दिखाई नहीं देंगे। इससे फोन का डिस्प्ले लगभग बेजल-लेस नजर आ सकता है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि Apple इन चारों डिजाइन में से कितने मॉडल बाजार में उतारेगी। ये अभी के लिए टेस्टिंग और प्रोटोटाइप से जुड़ी जानकारियां हैं।

special about the iPhone for Apple 20th anniversary Curved glass and a titanium frame
GTA 6 अब Blinkit पर भी उपलब्ध, ₹5,999 में घर बैठे मंगाएं गेम, इन 11 शहरों में मिलेगी मिनटों में डिलीवरी

टाइटेनियम फ्रेम की हो सकती है वापसी

एक अन्य टिप्स्टर Fixed Focus Digital में बताया गया है कि Apple iPhone 20 Pro में टाइटेनियम फ्रेम वापस ला सकती है। कंपनी ने iPhone 15 Pro और iPhone 16 Pro में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। इसके बाद Pro मॉडल में एल्युमीनियम डिजाइन अपनाया गया। लीक में यह भी सामने आई है कि नया फ्रेम iPhone Air जैसा हो सकता है लेकिन इसके किनारे ज्यादा गोल होंगे। टाइटेनियम मजबूती और प्रीमियम फील के लिए जाना जाता है जबकि एल्युमीनियम बेहतर हीट मैनेजमेंट में मदद करता है।

अभी के लिए iPhone 20 Pro के लॉन्च, कीमत और फीचर्स को लेकर Apple की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस एनिवर्सरी मॉडल के लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।