Galaxy AI को लेकर नई जानकारी। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Samsung Galaxy AI हो सकता है पेड, फ्री फीचर्स पर लग सकती है लिमिट, Max प्लान की कीमत भी लीक

Galaxy AI Premium: Samsung Galaxy AI इस्तेमाल करने वाले अब Galaxy AI Premium नाम से सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत कुछ फीचर्स फ्री रह सकते हैं लेकिन उनके इस्तेमाल की सीमा तय होगी।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • AI फीचर्स के लिए Galaxy AI Premium नाम से सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग हो रही है।

  • इसके तहत कुछ फीचर्स फ्री रह सकते हैं लेकिन उनके इस्तेमाल की सीमा तय होगी।

  • SammyGuru की रिपोर्ट में कंपनी के एक ऐप में मिले कोड से Standard और Max नाम सामने आई है।

Samsung Galaxy AI Premium Price: Samsung Galaxy AI इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने AI फीचर्स के लिए Galaxy AI Premium नाम से सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत कुछ फीचर्स फ्री रह सकते हैं लेकिन उनके इस्तेमाल की सीमा तय होगी। वहीं ज्यादा इस्तेमाल और नए AI टूल्स के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ सकते हैं। यह जानकारी Samsung की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। टेक वेबसाइट SammyGuru की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के एक ऐप में मिले कोड से Standard और Max नाम के दो प्लान की जानकारी सामने आई है।

Galaxy AI के Standard प्लान में क्या मिलेगा?

रिपोर्ट में बताया गया है कि Standard प्लान फ्री रहेगा। इसमें Browsing Assist, Now Brief, Creative Studio, Smart Capture, Samsung Keyboard, Photo Assist और Personal Agent जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। लेकिन इनके इस्तेमाल की एक तय लिमिट होगी। साथ ही लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को अतिरिक्त इस्तेमाल के लिए Credit Packs खरीदने या Max प्लान लेने का विकल्प मिल सकता है। वहीं अभी के लिए कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि फ्री यूजर्स को हर फीचर के लिए कितने इस्तेमाल की अनुमति मिलेगी।

Max प्लान में मिलेंगे AI वीडियो और नए फीचर्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि Max प्लान में Standard के मुकाबले चार गुना ज्यादा इस्तेमाल की सीमा मिल सकती है। इसके अलावा इसमें तीन नए फीचर्स शामिल होने की संभावना है। वहीं पहला Gen Video है जिसकी मदद से यूजर अपनी तस्वीरों से AI वीडियो बना सकेंगे। दूसरा Bixby Action है जो अलग-अलग ऐप्स में टास्क को ऑटोमेट करने में मदद कर सकता है। वहीं Daily Briefing नाम के फीचर का भी जिक्र है लेकिन इसके काम करने के तरीके की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कितनी होगी कीमत और कब आ सकता है प्लान?

SammyGuru के मुताबिक, ऐप कोड में Max प्लान के लिए 4.99 डॉलर प्रति महीने और 47.99 डॉलर सालाना की कीमत के संकेत मिले हैं। भारतीय मुद्रा में यह करीब 470 रुपये मासिक और 4,500 रुपये सालाना बैठता है। हालांकि, ये संभावित कीमतें हैं और लॉन्च के समय बदल सकती हैं। रिपोर्ट में Galaxy S27 सीरीज के साथ इस प्लान की शुरुआती उपलब्धता का भी संकेत दिया गया है। यह ऐप कोड की व्याख्या पर आधारित अनुमान है आधिकारिक पुष्टि नहीं।

क्या पुराने Galaxy AI फीचर्स भी पेड होंगे?

यहां एक जरूरी बात है। Samsung ने पहले अपने बेसिक Galaxy AI फीचर्स को मुफ्त रखने की बात कही है। इसलिए नई रिपोर्ट को इस तरह नहीं समझना चाहिए कि फोन के सभी मौजूदा AI टूल्स अचानक पेड हो जाएंगे। फिलहाल Samsung ने Galaxy AI Premium इसकी कीमत या लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। यूजर्स को आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन