Samsung Galaxy S27 Ultra में होगा बड़ा बदलाव, छोटा कैमरा मॉड्यूल, नया Snapdragon चिपसेट और 16GB RAM की तैयारी

Samsung Galaxy S27 Ultra Leaks: Samsung Galaxy S27 को लेकर सामने आई शुरुआती लीक रिपोर्ट्स में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय कैमरा मॉड्यूल को पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट और प्रीमियम बनाने पर काम हो रहा है।
Samsung Galaxy S27 Ultra smaller camera module new Snapdragon chipset
Samsung Galaxy S27 Ultra की जानकारी लीक हुई।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Galaxy S27 Ultra का ओवरऑल डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है।

  • फोन में 5x ऑप्टिकल जूम वाले पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के डिजाइन बदल सकता है।

  • Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकता है।

Samsung Galaxy S27 Processor: Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S27 को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजर Galaxy S27 Ultra पर रहने वाली है। सामने आई शुरुआती लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इस बार फोन के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय कैमरा मॉड्यूल को पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट और प्रीमियम बनाने पर काम कर सकती है। इसके अलावा नए कैमरा सेंसर, Snapdragon प्रोसेसर और 12GB RAM जैसे अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अभी तक Samsung ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Galaxy S27 Ultra का कैमरा मॉड्यूल होगा नया

लीक्स में सामने आया है कि Galaxy S27 Ultra का ओवरऑल डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है। जिसमें फोन की लंबाई, चौड़ाई और वजन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसके पिछले हिस्से में मिलने वाला कैमरा मॉड्यूल पहले से छोटा और ज्यादा मिनिमलिस्टिक हो सकता है।

जिसमें खास बात यह है कि 5x ऑप्टिकल जूम वाले पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरे में नए सेंसर मिलने की चर्चा है। कंपनी का फोकस कैमरा हार्डवेयर में बड़े बदलाव के बजाय फोटो प्रोसेसिंग और कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने पर हो सकता है। साथ ही Galaxy S27 और S27+ के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इनमें पिछले मॉडल की तरह 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा मिल सकता है।

Galaxy S27 Ultra में मिलेगा नया Snapdragon प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S27 Ultra को बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। लीक में बताया जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं Galaxy S27 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की चर्चा है।

दूसरी तरफ Galaxy S27 और S27+ में Samsung का Exynos चिपसेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि यूरोप के लिए सामने आई जानकारी में इन प्रोसेसर के अलग-अलग इस्तेमाल की संभावना जताई गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Samsung अपने महंगे मॉडल्स में Snapdragon और बाकी वेरिएंट में Exynos का इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन भारत में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Samsung Galaxy S27 Ultra smaller camera module new Snapdragon chipset
दिल्ली के प्रदूषण से बचाएंगे Wearable Air Purifier? जानें कितने असरदार हैं ये डिवाइस

सभी मॉडल में 12GB RAM मिलने की चर्चा

मेमोरी के मामले में भी Samsung बदलाव कर सकती है। कथित लिस्टिंग में बताया गया है कि Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट मिल सकता है। वहीं Galaxy S27 Ultra के टॉप मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।

Samsung Galaxy S27 Ultra smaller camera module new Snapdragon chipset
Diwali 2026: ChatGPT और Gemini से बनाएं शानदार फेस्टिव पोर्ट्रेट, बस कॉपी-पेस्ट करें ये 7 AI Prompts

कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 सीरीज?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को जनवरी या फरवरी 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है। लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत या बिक्री की जानकारी नहीं दी है। साथ ही अभी के लिए Galaxy S27 Ultra इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल नजर आ रहा है। नए कैमरा डिजाइन और प्रोसेसर के अलावा असली कैमरा परफॉर्मेंस में कितना सुधार होता है यह देखना दिलचस्प होगा। वहीं Galaxy S26 इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए अपग्रेड का फैसला कीमत और वास्तविक फीचर बदलावों पर निर्भर करेगा।