Foldable Smartphone (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?

Foldable Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में काफी चल रहे है और इस साल सबसे बड़ी टक्कर भी इस रेंज में दिखने वाली है। जिसमें Apple पहली बार अपना फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है।

सिमरन सिंह

Apple And Samsung Foldable Phone: आज के समय में Foldable Smartphone बाजार में काफी चल रहे है और इस साल सबसे बड़ी टक्कर भी इस रेंज में दिखने वाली है। जिसमें एक तरफ Apple पहली बार अपना फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर Samsung अपने नए Galaxy Z Fold 8 Wide के साथ बाजार में उतर रहा है। लेकिन यह भी जान ले कि दोनों कंपनियों ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है फिर भी लगातार सामने आ रहे लीक्स ने इन दोनों प्रीमियम डिवाइसों की कई अहम जानकारियां सामने ला दी है।

डिजाइन और डिस्प्ले में किसका रहेगा दबदबा?

लीक्स में सामने आया है कि Apple का iPhone Ultra खुलने पर पहले से ज्यादा चौड़ा डिज़ाइन देगा जिससे इसका अनुभव किसी छोटे टैबलेट जैसा हो सकता है। जिसमें 5.3-इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.8-इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। साथ ही USB Type-C पोर्ट, Camera Control बटन और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। वहीं Samsung का Galaxy Z Fold 8 Wide 7.6-इंच Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 5.5-इंच कवर स्क्रीन के साथ आ सकता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि यह फोन फोल्ड होने पर केवल 9.7mm मोटा और करीब 200 ग्राम वजन का हो सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में होगी सीधी टक्कर

Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन में नया A20 Pro चिपसेट, 12GB LPDDR5X RAM और इन-हाउस C2 मॉडेम दे सकता है। दूसरी ओर Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जिससे दोनों स्मार्टफोन 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकते हैं जिससे फ्लैगशिप परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

कैमरा और बैटरी में कौन रहेगा आगे?

वहीं फोन में आने वाले कैमरे की बात करें तो Apple में दो 48MP रियर कैमरे मिलने की चर्चा है जबकि Samsung 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ आ सकता है। दोनों फोन में इनर और आउटर डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। वहीं बैटरी के मामले में फिलहाल Samsung बढ़त बनाता दिख रहा है। लीक्स में यह भी बताया गया है कि Galaxy Z Fold 8 Wide में 4,800mAh की बैटरी और Super Fast Charging 2.0 का सपोर्ट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं Apple ने अभी तक बैटरी क्षमता को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि कंपनी का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन हमेशा से बेहतर बैटरी बैकअप देने के लिए जाना जाता है।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर लीक की जानकारी सही रही तो 2026 का फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार Apple और Samsung के बीच में एक बड़ा मुकाबला दिखाएगा।

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी