भारत में लॉन्च हुआ बजट फ्रेंडली Smartphone, 50MP कैमरा-5000mAh की बैटरी मात्र 9,999

Samsung ने भारत में अपने नए फोन को लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन Samsung की नई सीरीज के साथ सभी को हैरान करने के लिए तैयार है। जिसके फीचर्स और कीमत जान के आप हैरान हो जाएगे।
Samsung Galaxy A06 new phone in a indian market.
Samsung Galaxy A06 (सौ. samsung.com)
Updated on

Samsung Galaxy A06. Samsung ने भारत में अपने नए फोन को लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन Samsung की नई सीरीज के साथ सभी को हैरान करने के लिए तैयार है। Samsung Galaxy A06 अब भारत में भी आ चुका है, जो की Samsung की ऑफिशल वेबसाइट पर अब आ गया है। इस फोन के फीचर्स पर ध्यान दिया जाए तो इस पर 50MP कैमरा और 500mAh की बैटरी आपको मिलने वाली है।

क्या है फोन की कीमत?

Samsung Galaxy A06 की कीमत के बारे में बात करें तो यह हैंडसेट आपको 9,999 की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। जिसमें आपको 4GB+64GB स्टोरेज मिलने वाली है। इसके अलावा 11,499 में 4GB+128GB वेरिएंट आपको मिल सकता है। Samsung A Series का यह हैंडसेट सैमसंग इंडियन ई-स्टोर पर उपलब्ध हो चुका है और आने वाले दिनों में इस इ-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा पाएगा।

क्या है इस फोन के स्पेसिफिकेशन?

Samsung Galaxy A06 में आपको 6.7-inch IPS LCD पैनल मिलने वाला है, जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आपको मिलेगा। इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफरेंस रेट्स मिलेगा। यह हैंडसेट MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल करने वाला है। इसमें 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है और आप इसमें 1tb तक का माइक्रोएसडी कार्ड डाल सकते हैं।

कैसा है कैमरा सेटअप और बैटरी चार्जर

Samsung Galaxy A06 की कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें डुअल रियल कैमरा सेटअप आपको देखने को मिलेगा। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। Samsung के फोन में सेल्फी कैमरा आपको 8MP का मिलने वाला है।

इसके साथ ही Samsung Galaxy A06 में बैटरी सेटअप की बात की जाए तो इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 25W का फास्ट चार्जिंग आपको मिलने वाला है। जिसमें Bluetooth v5.3, GPS और USB Type-C port आपको देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com