UPI Rules को बदल दिया गया है। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

आज से बदल गया UPI का नियम, बंद होगी P2P Collect सर्विस, साइबर ठगी पर लगेगी रोक

UPI Rules: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा बदलाव आज से लागू हो गया है। UPI के तहत P2P Collect ट्रांजैक्शन सुविधा बंद कर दी गई है।

सिमरन सिंह

UPI 2025 Update: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा बदलाव आज से लागू हो गया है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के तहत 1 अक्टूबर 2025 से P2P (Person-to-Person) Collect ट्रांजैक्शन सुविधा बंद कर दी गई है। इस फैसले की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने पहले ही एक सर्कुलर के जरिए दे दी थी।

अब नहीं मिलेगी Collect Request सर्विस

NPCI के मुताबिक, अब किसी भी UPI ऐप या बैंकिंग ऐप पर P2P Collect Request को न तो शुरू किया जा सकेगा, न ही रूट या प्रोसेस। यानी यूजर्स अब किसी से पैसे मांगने के लिए "Request Money" ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बैंकों और ऐप्स को मिले निर्देश

NPCI ने सभी बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और UPI ऐप्स को इस बदलाव के बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। सभी को अपने सिस्टम और प्रोसेस को अपडेट करने को कहा गया है, ताकि 1 अक्टूबर 2025 के बाद यह फीचर पूरी तरह से बंद हो जाए।

बदलाव का यूजर्स पर असर

इस नए नियम के बाद अब कोई भी यूजर किसी दूसरे को Collect Request/Request Money भेजकर रुपये नहीं मांग सकेगा। अब तक साइबर ठग इसी फीचर का दुरुपयोग कर भोले-भाले लोगों को फंसाते थे।

कैसे करते थे साइबर ठग धोखाधड़ी?

साइबर अपराधी यूजर्स को कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें एप्रूव करने के लिए मजबूर कर देते थे। जैसे ही व्यक्ति रिक्वेस्ट को मंजूरी देता, उसके बैंक खाते से पैसे कट जाते। इस तरीके से हजारों लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। अब यह फीचर हटने से ऐसे मामलों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

UPI क्या है?

UPI (Unified Payments Interface) एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे NPCI ने डेवलप किया है। इसके जरिए यूजर QR कोड, मोबाइल नंबर या UPI आईडी डालकर तुरंत पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। यह भारत में सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है।

ध्यान दें

UPI पर P2P Collect Request सर्विस का बंद होना यूजर्स के लिए सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे जहां डिजिटल ट्रांजैक्शन और सुरक्षित होंगे, वहीं साइबर ठगी की घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी