Robot जो चीन की सड़कों पर है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

चीन में ट्रैफिक पुलिस की जगह खड़ा हुआ रोबोट अधिकारी, घूसखोरी पर लगेगी लगाम

AI Robot China: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स तेज़ी से इंसानों के काम संभाल रहे हैं, और चीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। चीन ने अपनी सड़कों पर रोबोट को उतार दिया है।

सिमरन सिंह

Traffic Police Robot: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स तेज़ी से इंसानों के काम संभाल रहे हैं, और चीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर में ट्रैफिक पुलिस की जगह पहली बार एक अनोखे AI रोबोट को तैनात किया गया है, जिसका नाम है "हैंगजिन नं. 1"। यह रोबोट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का पालन करवाता है, बल्कि घूसखोरी जैसी बड़ी समस्याओं को भी खत्म करने में मदद करेगा।

AI रोबोट देगा ट्रैफिक नियमों का आदेश

हांग्जो ट्रैफिक पुलिस टैक्टिकल यूनिट द्वारा विकसित इस रोबोट को मंगलवार को ट्रायल के तौर पर शहर की सड़कों पर उतारा गया। हैंगजिन नं.1 हाई-डेफिनिशन कैमरों, सेंसर और इंटेलिजेंट वॉयस सिस्टम से लैस है। यह पैदल चलने वालों और वाहनों को रियल टाइम में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने का निर्देश देता है। लोगों के अनुसार रोबोट के आदेश बिल्कुल स्पष्ट और सटीक होते हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस पर निर्भरता कम होगी।

घूसखोरी पर लग सकती है रोक

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसे रोबोट पूरे चीन में तैनात किए गए तो ट्रैफिक पुलिस में होने वाली रिश्वतखोरी पर काफी हद तक रोक लग सकती है। रोबोट न तो डरता है, न थकता है और न ही पैसे लेता है। इस वजह से ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती और निष्पक्षता से कराया जा सकेगा।

स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट को बनाएगा आसान

इस रोबोट की सबसे खास बात इसकी तेज़ गतिशीलता है। यह अलग-अलग चौराहों तक तुरंत पहुंच सकता है। फिलहाल यह दो मोड में काम कर रहा है

  • सड़क के बीच में खड़े होकर ट्रैफिक निर्देशित करना
  • चौराहों पर मार्गदर्शन देना
  • पायलट फेज में होने के बावजूद यह अभी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई राहगीरों ने बताया कि जैसे ही वे लाइन  पार करने लगे, रोबोट ने तुरंत अलर्ट कर दिया।

AI सिस्टम देता है तुरंत चेतावनी

एक पैदल यात्री ने बताया "मैं बस आधा मीटर लाइन पार कर रहा था कि रोबोट ने तुरंत मुझे रोक दिया। इसकी प्रतिक्रिया बेहद तेज़ है।" वहीं एक बाइक सवार ने कहा "जैसे ही सामने रोबोट दिखता है, आप खुद ब खुद रुक जाते हैं।"

भविष्य में मिलेंगी और भी उन्नत सुविधाएं

हैंगजिन नं.1 को आगे चलकर बड़े लैंग्वेज मॉडल से जोड़ा जाएगा। इससे यह न सिर्फ वॉयस इंटरेक्शन करेगा बल्कि कमांड कंट्रोल भी संभाल सकेगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह पीले और काले रंग में पूरे प्रोफेशनल अंदाज़ में सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित करते दिखता है। इससे पहले शंघाई में "शियाओ हू" नाम का एक रोबोट भी ट्रैफिक पुलिस की तरह काम करते देखा गया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन