केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव सोर्स- IANS
टेक्नॉलजी

AI के बढ़ते प्रभाव के लिए नियम की जरूरत, टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क के लिए कंपनियों के साथ बातचीत

Legal Framwork For AI: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत अपने चिप मिशन के पहले दो चरणों में किए गए लगभग 23.5 अरब डॉलर के निवेश को आगे बढ़ाना चाहती है।

नितिन कुमार राय

Ashwini Vaishnaw On India’s Chip Push: एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत को उम्मीद है कि सेमीकंडक्टर निवेश की अगली लहर छह महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार अपने चिप मिशन के पहले दो चरणों में किए गए लगभग 23.5 अरब डॉलर के निवेश को आगे बढ़ाना चाहती है।

सेमीकंडक्टर पर जोर

उन्होंने कहा कि ISM 2.0 ने फैब्स (fabs), पैकेजिंग, मटीरियल, इक्विपमेंट, डिजाइन और R&D के क्षेत्र में लगभग 12 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया है। वैष्णव ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की सेमीकंडक्टर रणनीति अपने डिजाइन टैलेंट पर निर्भर करेगी, साथ ही फैब्स को खास तरह के प्रोडक्ट्स और एडवांस्ड पैकेजिंग इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित किया जाएगा।

AI के लिए नियम

सरकार AI डेवलपर्स, एकेडेमिया और बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर एक टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क पर बातचीत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कंपनियां खुद ही अपने मॉडल्स में सुरक्षा उपाय शामिल करेंगी। वैष्णव का कहना है कि जब भी दुनिया में कोई क्रांतिकारी तकनीक आई है। चाहे ऑटोमोबाइल हो या न्यूक्लियर इंडस्ट्री, सरकारों और संसदों ने उचित नियम बनाने के लिए दखल दिया है। एआई के लिए भी सिर्फ एक कानून पर्याप्त नहीं होगा। हमें टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क में काम करना होगा।

एआई के जोखिम पर व्यापक चिंता

वैष्णव ने AI एजेंट्स और सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों की ओर भी इशारा किया, जिनमें बच्चों की सुरक्षा और एल्गोरिदम से होने वाली लत शामिल है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के फायदों के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी है।

Emergent अपने AI लक्ष्यों को सिर्फ सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO मुकुंद झा का मानना ​​है कि AI एजेंट आगे चलकर छोटे व्यवसायों के रोज़मर्रा के ज्यादातर कामों को ऑटोमेट कर देंगे।

युवा को मिले फायदा

सरकार का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है। सरकार की सोच है कि अगली पीढ़ी को टेक्नोलॉजी का फायदा मिले, लेकिन उन्हें इसकी लत, एल्गोरिदम के जरिए युवावों को टारगेट करके मोबाइल फोन या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का आदी बनाने और युवाओं द्वारा देखे जाने वाले कंटेंट से होने वाले नुकसान से बचाने की बात भी कही जा रही है। यह एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया का हर समाज जूझ रहा है।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया