फोन के लिए ये डेटा प्लान सही रहेगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

कम बजट में हाई स्पीड डेटा: Jio, Airtel और Vi के बेस्ट डेटा टॉप-अप प्लान्स

इंटरनेट पर लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या सोशल मीडिया का मजा लेते हैं, तो डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में टॉप-अप डेटा पैक्स बेहद काम आते हैं।

सिमरन सिंह

अगर आप भी इंटरनेट पर लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या सोशल मीडिया का मजा लेते हैं, तो डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड स्लो हो जाना बड़ा झटका देता है। ऐसे में टॉप-अप डेटा पैक्स बेहद काम आते हैं। जियो, एयरटेल और वीआई जैसी बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के पास कुछ ऐसे सस्ते डेटा रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो ₹35 से भी कम कीमत में अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराते हैं।

Airtel का ₹26 वाला डेटा पैक

एयरटेल यूजर्स के लिए कंपनी ₹26 में एक दिन की वैधता के साथ 1.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करती है। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कुछ घंटों के लिए अतिरिक्त इंटरनेट की जरूरत महसूस करते हैं।

Vi के बेस्ट डेटा टॉप-अप

₹33 प्लान – इस प्लान में यूजर्स को 2 दिन की वैधता के साथ 2GB डेटा मिलता है, जो थोड़ी लंबी अवधि के लिए उपयुक्त है। ₹23 प्लान – इस रिचार्ज पैक में 1 दिन के लिए 1GB डेटा दिया जाता है। यह उन यूजर्स के लिए है जो अचानक डेटा खत्म होने की स्थिति में फौरन नेट चलाना चाहते हैं।

Jio के सस्ते डेटा प्लान

₹29 प्लान – इस टॉप-अप पैक में 2 दिन की वैधता और 2GB अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। यह प्लान हल्के लेकिन लगातार इंटरनेट यूज के लिए बेहतर विकल्प है। ₹19 प्लान – यह 1 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। हल्के यूज के लिए ये बेस्ट है।

ध्यान देंने वाली बात

कम कीमत में अतिरिक्त इंटरनेट पाने के लिए ये टॉप-अप प्लान्स बेहतरीन हैं। अगर आप अचानक इंटरनेट स्पीड कम होने की स्थिति से बचना चाहते हैं, तो इन डेटा पैक्स को एक्टिवेट करके अपने एंटरटेनमेंट और काम को बिना रुकावट के जारी रख सकते हैं।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!