iPhone की तरह दिखने वाला फोन। (सौ. Realme 15T) 
टेक्नॉलजी

iPhone की तरह दिखने वाला Android देंगा आंखों को धोखा, 7000mAh बैटरी और 20 हजार से कम होगी कीमत

Realme 15T sale in India: Realme 15T को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें शानदार फीचर्स होने के साथ 7000mAh की बैटरी भी देखने को मिलती है।

सिमरन सिंह

Realme 15T launch: आजकल सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि कई क्रिएटर एक फोन का एडवर्टाइजमेंट काफी जोरों शोरों से कर रहे हैं। जिसमें वह बताते तो iPhone है लेकिन वह होता है Android फोन जिसकी वजह लोग इस फोन के बारे में और जानना चाहते हैं जो 7000 mAh की बैटरी कैपेसिटी देने के साथ ही अफॉर्डेबल कीमत में भी आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Realme 15T या फिर सोशल मीडिया के स्टाइल में कहें तो R phone जिस नाम से ये मशहूर हो रहा है। Realme 15T को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।

Realme 15T की कीमत और उपलब्धता

Realme 15T तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹24,999

यह स्मार्टफोन Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium तीन रंगों में मिलेगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 5 सितंबर से Flipkart, Realme India e-store और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन अपनी 7,000mAh की पावरफुल बैटरी और मजबूत डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग (IP66, IP68 और IP69) के कारण चर्चा में है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Max SoC प्रोसेसर और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे लंबे समय तक परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।

लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट्स

कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं।

  • ऑनलाइन खरीदारों को EMI ट्रांजैक्शन पर ₹2,000 का डिस्काउंट मिलेगा।
  • फुल स्वाइप ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 की इंस्टेंट छूट दी जाएगी।
  • 10 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
  • प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS Earphones फ्री मिलेंगे।

ऑफलाइन ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफर हैं:

  • चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट।
  • ₹5,000 तक का एक्सचेंज ऑफर।
  • 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा।

Realme 15T के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.57-इंच FHD+ (1,080x2,372 पिक्सल) 4R Comfort+ AMOLED, 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर: 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 Max SoC
  • रैम और स्टोरेज: 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज
  • कूलिंग सिस्टम: 6,050 sq mm AirFlow VC और 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी सेंसर, 50MP फ्रंट कैमरा, दोनों में 4K वीडियो सपोर्ट
  • AI फीचर्स: AI Edit Genie, AI Snap Mode, AI Landscape
  • बैटरी: 7,000mAh, 60W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Realme UI 6, 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा

ध्यान दें

Realme 15T अपने धमाकेदार बैटरी बैकअप, एडवांस कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ भारत के स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा विकल्प बनकर आया है। मजबूत प्राइवेसी अपडेट्स और लंबे समय तक OS सपोर्ट के साथ यह फोन युवा यूजर्स और गेमिंग प्रेमियों को खासा आकर्षित करेगा। इसके साथ ही इसका लुक लोगों को अपनी तरफ खीचने के लिए काफी है।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA