PM Modi ने साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए कुछ बातों पर जोर दिया है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

PM Modi ने Digital Arrest पर की बात, सुरक्षा के बताए 3 चरण

Digital Arrest को रोकने के लिए मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को इसके खिलाफ चेतावनी दी है और बताया है कि आप किस तरीके से इससे सुरक्षित रह सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Digital Arrest की केस हमारे देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को इसके खिलाफ चेतावनी दी है और बताया है कि आप किस तरीके से इससे सुरक्षित रह सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने बताए तीन चरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये तीन चरण रुको, सोचो और एक्शन लो में हैं।

  • ऐसे मौके पर आपको घबराना नहीं है, शांत रहना है। बिना सोचे-समझे किसी तरह का कदम न उठाएं और किसी को भी अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन न दें। अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो स्क्रीनशॉट या फिर रिकॉर्डिंग जरूर करें।
  • इसके बाद आता है दूसरा चरण। पहले चरण रुकने के बाद दूसरे चरण में सोचना है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताते हैं कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर आपको किसी भी तरह की धमकी नहीं देती है और न ही वीडियो कॉल के माध्यम से पूछताछ करती है और न ही पैसों की डिमांड करती है। अगर आपको इस चीज से डर लगे तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है।
  • पहले और दूसरे चरण के होने के बाद तीसरा चरण आता है, जो है एक्शन लो। इसमें आप राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें या फिर Cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। इसी के साथ परिवार और पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें।

रखें खुद को सुरक्षित

इस तरह से आप अपने आपको और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। इसके साथ साइबर अपराध को रोकने के लिए छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा