Pikashow Free Movie App (Source. Pikashow) 
टेक्नॉलजी

फ्री मूवी का लालच पड़ेगा भारी! Pikashow जैसे ऐप्स पर साइबर दोस्त I4C की सख्त चेतावनी

Free Movie Scam: फेस्टिव सीजन की रौनक के साथ ही सिनेमाघरों में नई फिल्मों की कतार लग चुकी है। ऐसे में बहुत से लोग थिएटर जाने के बजाय स्मार्टफोन पर मुफ्त में फिल्में देखने का विकल्प तलाशते हैं।

सिमरन सिंह

Pikashow Data Security Scam: फेस्टिव सीजन की रौनक के साथ ही सिनेमाघरों में नई फिल्मों की कतार लग चुकी है। ऐसे में बहुत से लोग थिएटर जाने के बजाय स्मार्टफोन पर मुफ्त में फिल्में देखने का विकल्प तलाशते हैं। लेकिन यह शौक आपके लिए भारी पड़ सकता है। खासतौर पर Pikashow जैसे पायरेसी ऐप्स का इस्तेमाल करना आपकी डिजिटल सुरक्षा, निजी डेटा और कानूनी स्थिति तीनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

फ्री मूवी का लालच बन सकता है बड़ी परेशानी

गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एजेंसी साइबर दोस्त I4C ने इस मामले को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने X पर पोस्ट करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि "फ्री मूवी देखने का लालच आपके डेटा और सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकता है"। पोस्ट में यहां तक कहा गया है कि ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करना एक तरह का अपराध भी माना जा सकता है।

सुरक्षित नहीं हैं पायरेसी मूवी ऐप्स

साइबर दोस्त I4C के मुताबिक, Pikashow जैसे ऐप्स पूरी तरह असुरक्षित होते हैं। ये ऐप्स गैरकानूनी तरीके से पायरेसी कंटेंट उपलब्ध कराते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने वाले लाखों यूजर्स अनजाने में अपने निजी डेटा को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे ऐप्स न तो किसी रेगुलेटरी संस्था द्वारा अप्रूव होते हैं और न ही इनकी सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर भरोसा किया जा सकता है।

कैसे आपके फोन में सेंध लगाते हैं ये ऐप्स

I4C ने अपने पोस्ट में बताया है कि जैसे ही ऐसे ऐप्स स्मार्टफोन में इंस्टॉल होते हैं, ये मैलवेयर और स्पाईवेयर के जरिए डिवाइस में घुसपैठ कर लेते हैं। इसके बाद ये ऐप्स आपकी संवेदनशील जानकारियां जैसे बैंकिंग डिटेल्स, लॉगिन आईडी, पासवर्ड और OTP तक एक्सेस कर सकते हैं। नतीजा यह हो सकता है कि आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो जाए।

कानूनी कार्रवाई का भी है पूरा खतरा

साइबर दोस्त ने यह भी चेताया है कि पायरेसी मूवी या कंटेंट देखने के लिए किसी गैरकानूनी ऐप को इंस्टॉल करना आपको लीगल एक्शन की जद में ला सकता है। कॉपीराइट कानून के तहत इस तरह की गतिविधियों पर जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। ऐसे में थोड़ी सी बचत या मनोरंजन के चक्कर में आप बड़ी मुसीबत मोल ले सकते हैं।

सुरक्षित विकल्प ही है समझदारी

अगर आप फिल्में देखना चाहते हैं, तो हमेशा ऑफिशियल OTT प्लेटफॉर्म्स या थिएटर का ही विकल्प चुनें। इससे न सिर्फ आपका डेटा सुरक्षित रहेगा, बल्कि आप कानूनी झंझटों से भी बचे रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब