UPI (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

किसी और UPI पर गलती से होगी पेमेंट, इस तरीके से लौट आएंगे पैसे

UPI एक ऐसा सिस्टम है जिससे आप किसी भी बैंक खाते से पैसे आराम से अपने स्मार्टफोन के जरिए ही ट्रांसफर कर सकते हैं और यह पूरी तरह से सुरक्षित, तेज और आसान तरीका होता है। भारत में डिजिटल लेनदेन काफी ज्यादा बढ़ रहा है और इससे होने वाली गलतियां भी बढ़ रही हैं। अगर आप भी गलती से किसी और व्यक्ति को UPI पेमेंट कर देते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ तरीकों के जरिए पैसों को वापस पा सकते हैं।

सिमरन सिंह

व्यक्ति से करें बात

अगर आपने UPI पेमेंट गलत UPI आईडी पर कर दिया है, तो तुरंत उस व्यक्ति से संपर्क करें और उससे बात करें। गलती से पेमेंट होने की बात बताएं। आप उस व्यक्ति से पैसे वापस करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

बैंक या UPI से संपर्क

आप जिस बैंक या फिर UPI का इस्तेमाल करते हैं, आप उसके कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं। जो घटना के बारे में हुई है, उन्हें बताएं और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी प्रदान करें। इसके बाद वे किसी प्रकार का एक्शन ले पाएंगे।

पुलिस से करें संपर्क

अगर बैंक या फिर UPI आपकी मदद करने में असफल हो जाता है, तो आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी। पुलिस आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपको आपके पैसे वापस दिलाने में मदद कर देगी।

UPI पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर से संपर्क

आप जिस UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि Google Pay, PhonePe, Paytm आदि, उसके कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं और ट्रांजैक्शन को कैंसिल करने और पैसों को वापस पाने के लिए मदद मांग सकते हैं।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण