Highlight:
Reno 17 सीरीज के तहत OPPO Reno 17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है।
इसमें 200MP कैमरा, 7,250mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर है।
बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 और टॉप वेरिएंट कि CNY 4,999 है।
OPPO Reno 17 Pro Specifications: OPPO ने अपनी नई Reno 17 सीरीज के तहत OPPO Reno 17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा, 7,250mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर है। वहीं इसकी खास बात यह है कि इतने बड़े बैटरी पैक के बावजूद कंपनी ने इसमें 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया है।
वहीं OPPO का यह नया फोन उन लोगों को आकर्षित कर सकता है जो बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के बजाय आसानी से इस्तेमाल होने वाला फोन चाहते हैं लेकिन कैमरा और बैटरी के मामले में समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी।
OPPO Reno 17 Pro के बारे में बताए तो इसको चीन में तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (करीब 59,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 4,599 में उपलब्ध होगा।
वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलता है जिसकी कीमत CNY 4,999 है। इसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 70,000 रुपये बैठती है। साथ ही ध्यान देने वाली बात है कि ये केवल करेंसी कन्वर्जन पर आधारित कीमतें हैं भारत की आधिकारिक कीमत नहीं है।
इस फोन को Adventure Cat, Cocoa Brown और First Snow White कलर में पेश किया गया है। Adventure Cat एडिशन को देखे तो इसमें पीछे की तरफ खास 3D कैट डिजाइन दिया गया है। वहीं चीन में इसकी बिक्री 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
इस फोन के फीचर्स को देखे तो इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रेजोल्यूशन (2640 × 1216 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 10-बिट कलर और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है।
वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। साथ ही फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। वहीं कंपनी ने सीरीज के लिए छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट देने की बात कही है। इसके अलावा फोन में IP69K रेटिंग और मेटल फ्रेम भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
इसका टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। जिसको आसान भाषा में समझें तो इसकी मदद से दूर मौजूद चीजों की तस्वीरें बिना पूरी तरह डिजिटल जूम पर निर्भर हुए ली जा सकती हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेकिन सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल होने से कैमरे की क्वालिटी तय नहीं होती। सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग और लाइटिंग भी तस्वीरों के नतीजे पर असर डालते हैं।
बताया जा रहा है कि बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन खास है। क्योंकि इसमें 7,250mAh की बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है जो दिनभर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप स्क्रीन ब्राइटनेस, नेटवर्क और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा।
भारतीय ग्राहकों के लिए अभी एक जरूरी बात यह है कि OPPO ने Reno 17 Pro की भारत में लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी भारत में Reno 17 और Reno 17c जैसे मॉडल पेश कर सकती है जबकि Pro वेरिएंट को यहां लॉन्च किए जाने की संभावना कम बताई जा रही है। लेकिन इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जिसका सीधे तौर पर मतलब बताया गया है कि OPPO Reno 17 Pro में कॉम्पैक्ट डिस्प्ले, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी का दिलचस्प कॉम्बिनेशन मिलता है। लेकिन भारतीय ग्राहकों के लिए इसकी असली कीमत और उपलब्धता का फैसला कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही हो पाएगा।