AIIMS दिल्ली में गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी का किया सफल ऑपरेशन, जानें किस तकनीक का हुआ इस्तेमाल

Open Fetal Surgery: यहां पहली बार Open Fetal Surgery तकनीक की मदद से गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया।
surgery on an unborn baby spine AIIMS Delhi find out which technique was used
Open Fetal Surgery कैसी तकनीक है।Source. Socia Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Open Fetal Surgery से गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ।

  • शिशु को Lumbosacral Myelomeningocele नाम की बीमारी थी।

  • भारत में गर्भस्थ शिशुओं के इलाज की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

AIIMS Delhi Surgery: दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार Open Fetal Surgery तकनीक की मदद से गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस जटिल सर्जरी के जरिए बच्चे में जन्म से पहले मौजूद रीढ़ की गंभीर समस्या को ठीक करने की कोशिश की गई। जिसकी खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में बच्चे के जन्म का इंतजार करने के बजाय गर्भ में ही इलाज किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे भारत में गर्भस्थ शिशुओं के इलाज की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

क्या है ओपन फीटल सर्जरी तकनीक?

ओपन फीटल सर्जरी के बारे में बताए तो यह एक ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें गर्भवती महिला के गर्भाशय तक सर्जरी के जरिए पहुंचकर गर्भ में पल रहे बच्चे का ऑपरेशन किया जाता है। इसका इस्तेमाल कुछ गंभीर जन्मजात समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

वहीं इस मामले में शिशु को Lumbosacral Myelomeningocele नाम की बीमारी थी। इस बीमारी के बारे में जाने तो इसमें यह स्पाइना बिफिडा का गंभीर रूप है। इसमें बच्चे की रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में जन्मजात दोष होता है जिसके कारण नसों और उनके आसपास की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

6 घंटे चली सर्जरी, 30 से ज्यादा विशेषज्ञों की टीम रही शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑपरेशन 12 नवंबर को एम्स के न्यूरोसाइंस सेंटर में किया गया। जिसमें करीब 6 घंटे तक चली इस सर्जरी में 30 से अधिक डॉक्टरों और नर्सिंग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। साथ ही न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता ने सर्जरी के न्यूरोसर्जिकल हिस्से का नेतृत्व किया। वहीं मातृ एवं भ्रूण चिकित्सा और प्रसूति विभाग की टीम भी इसमें शामिल रही थी।

वहीं इस ऑपरेशन की तैयारी में पांच सप्ताह से ज्यादा का समय लगा। इस दौरान बच्चे की विस्तृत जांच, अल्ट्रासाउंड इमेजिंग, एनेस्थीसिया की तैयारी और सर्जरी का अभ्यास किया गया। ऑपरेशन में हाई-एंड माइक्रोस्कोपी और लगातार अल्ट्रासाउंड की मदद ली गई। साथ ही एम्स ने बताया है कि यह सर्जरी सरकारी जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत परिवार को मुफ्त उपलब्ध कराई गई।

surgery on an unborn baby spine AIIMS Delhi find out which technique was used
Airtel ने Jio और BSNL को छोड़ा पीछे, होम ब्रॉडबैंड के 5 बड़े पैमानों बनी नंबर 1, किसकी इंटरनेट स्पीड है ज्यादा

क्या बच्चे को आगे भी हो सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां?

स्पाइना बिफिडा की इस गंभीर स्थिति में रीढ़ की हड्डी और उसकी सुरक्षा करने वाली झिल्लियां पूरी तरह बंद नहीं हो पातीं। इसके कारण बच्चे को नसों से जुड़ी समस्याएं, पैरों में कमजोरी या लकवा और हाइड्रोसेफेलस जैसी परेशानी हो सकती है। हाइड्रोसेफेलस में मस्तिष्क में जरूरत से ज्यादा तरल जमा होने लगता है।

वहीं गर्भ में सर्जरी करने का मुख्य उद्देश्य जन्म से पहले ही खुली रीढ़ की हड्डी को सुरक्षित करना और आगे होने वाले नुकसान को कम करना है। लेकिन डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह बीमारी का इलाज या गारंटीड रिकवरी नहीं है। बच्चे को जन्म के बाद भी न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और रिहैबिलिटेशन जैसी विशेषज्ञ देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

इस सर्जरी के बाद मां और गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी तक लगातार निगरानी की जाएगी। यह उपलब्धि भारत में भ्रूण चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाएं जरूर खोलती है लेकिन ऐसी सर्जरी केवल चुनिंदा मामलों में विशेषज्ञों की सलाह और विस्तृत जांच के बाद ही की जा सकती है।