Highlight:
Oppo की नई Reno 17 सीरीज को चीन में नंवबर में लॉन्च करने वाला है।
लीक में स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी की जानकारी हो सकती है।
Digital Chat Station ने Weibo पर दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस साझा की हैं।
Oppo Reno 17 Specifications: Oppo की नई Reno 17 सीरीज जल्द ही चीन में दस्तक देने वाली है। बता दें कि इस सीरीज में Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। साथ ही लॉन्च से पहले दोनों फोन के फीचर्स को लेकर एक नया लीक सामने आया है। इसमें स्मार्टफोन के कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी दी गई है। सबसे ज्यादा ध्यान इनकी बड़ी बैटरी पर जा रहा है। वहीं लीक में सामने आया है कि स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है।
Oppo पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Reno 17 सीरीज नवंबर में चीन में लॉन्च होगी। वहीं कंपनी ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। साथ ही इसी इवेंट में Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर दोनों स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस साझा किए हैं। लीक जानकारी में देखा जा रहा है कि Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro दोनों में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं पेरिस्कोप कैमरा की मदद से दूर की चीजों की तस्वीरें बेहतर तरीके से जूम करके ली जा सकती हैं। लेकिन टिप्स्टर ने दोनों फोन के मुख्य कैमरे और अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इनके पूरे कैमरा सेटअप के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी हो सकती है।
लीक में स्टैंडर्ड Reno 17 में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलने की जानकारी भी शामिल है जबकि Reno 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। बैटरी के मामले में भी दोनों मॉडल अलग होंगे। Reno 17 में 8,000mAh क्लास की बैटरी मिलने की बात कही गई है। वहीं Pro मॉडल में 7,200mAh क्लास की बैटरी दी जा सकती है।
अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो दोनों फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं जो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप का पता लॉन्च के बाद ही चलेगा।
प्रोसेसर के मामले में Oppo दोनों स्मार्टफोन में अलग-अलग चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। लीक में Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
मेमोरी के लिए तीन कॉन्फिगरेशन सामने आए हैं। इनमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के अलावा 12GB RAM और 512GB स्टोरेज शामिल हैं। लेकिन कौन-सा वेरिएंट किस मॉडल में मिलेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।
साथ ही कलर ऑप्शन की बात करें तो लीक में Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat नाम सामने आए हैं। ये नाम मशीन ट्रांसलेशन पर आधारित हैं इसलिए आधिकारिक नाम अलग हो सकते हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि Oppo ने अभी के लिए केवल चीन में नवंबर के दौरान Reno 17 सीरीज लॉन्च करने की पुष्टि की है। भारत में लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन भी अभी लीक पर आधारित हैं।