OpenAi बना रहा अपना चिप। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

OpenAI बनाएगी अपना पहला इन-हाउस AI प्रोसेसर, ब्रॉडकॉम के साथ की साझेदारी

Artificial Intelligence Technology: ChatGPT और Sora जैसे उन्नत AI प्लेटफॉर्म के लिए मशहूर OpenAI अब अपनी तकनीकी क्षमताओं को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुकी है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Update: ChatGPT और Sora जैसे उन्नत AI प्लेटफॉर्म के लिए मशहूर OpenAI अब अपनी तकनीकी क्षमताओं को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुकी है। कंपनी ने Broadcom के साथ मिलकर अपना पहला इन-हाउस AI प्रोसेसर विकसित करने की घोषणा की है। यह फैसला कंपनी की AI सेवाओं, विशेष रूप से ChatGPT की बढ़ती मांग को पूरा करने और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस खबर के बाद ब्रॉडकॉम के शेयरों में 10% से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

2026 तक तैयार होगी ओपनएआई की कस्टम चिप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI चिप का डिजाइन तैयार करेगी, जबकि ब्रॉडकॉम उसका विकास संभालेगी। उम्मीद है कि 2026 की दूसरी छमाही तक कंपनी इन चिप्स की तैनाती शुरू कर देगी। ये कस्टम एआई चिप्स 10 गीगावाट की क्षमता वाले होंगे, जिनकी बिजली खपत लगभग 8 मिलियन अमेरिकी घरों के बराबर बताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भले ही एआई उद्योग में एक बड़ा कदम है, लेकिन फिलहाल यह NVIDIA के AI एक्सेलेरेटर बाजार के लिए सीधा खतरा नहीं है, क्योंकि इन-हाउस चिप डिजाइन और उत्पादन एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है।

OpenAI की निवेश रणनीति और साझेदारियां

OpenAI ने हाल ही में AMD के साथ 6 गीगावाट AI चिप सप्लाई डील की घोषणा भी की थी। वहीं, NVIDIA ने OpenAI में लगभग $100 बिलियन तक निवेश करने और 10 गीगावाट क्षमता वाले डेटा-सेंटर सिस्टम मुहैया कराने की योजना बनाई है। OpenAI के CEO Sam Altman ने इस साझेदारी को लेकर कहा "ब्रॉडकॉम के साथ साझेदारी एआई की संभावनाओं को वास्तविक रूप देने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

AI चिप रेस में तेज़ होड़ी

आज की तारीख में Google, Amazon, Microsoft और Meta जैसी सभी बड़ी टेक कंपनियां एआई की बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी-अपनी कस्टम एआई चिप्स विकसित कर रही हैं। ब्रॉडकॉम इस जनरेटिव एआई बूम से सबसे बड़ा लाभार्थी बन चुका है इसके शेयर की कीमत 2022 के अंत से अब तक छह गुना तक बढ़ चुकी है। हालांकि, अब तक माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी कंपनियों की कस्टम चिप्स एनवीडिया के प्रदर्शन स्तर तक नहीं पहुंच पाई हैं।

भविष्य की योजनाएं और चुनौतियां

OpenAI ने 2026 तक अपने इन-हाउस चिप्स के उत्पादन के लिए आक्रामक समयसीमा तय की है। विश्लेषकों का कहना है कि इस डील को सफल बनाने के लिए कंपनी को फंडिंग राउंड्स, प्री-ऑर्डर्स, रणनीतिक निवेश और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग की आवश्यकता होगी। एक गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर की लागत $50 से $60 बिलियन तक बताई जा रही है। OpenAI और ब्रॉडकॉम की यह साझेदारी एआई प्रोसेसिंग क्षमता को नई दिशा देगी और एआई चिप मार्केट में तेजी से इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी