AI Hardware (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

OpenAI ला रही है अपना पहला डिवाइस, ChatGPT अब जेब में नहीं हाथ में होगा

AI Hardware: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब टेक मार्केट में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। साल 2022 में ChatGPT लॉन्च कर जनरेटिव एआई की दौड़ शुरू करने वाली यह कंपनी कुछ नया करने वाली है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Device: एआई चैटबॉट ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब टेक मार्केट में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। साल 2022 में ChatGPT लॉन्च कर जनरेटिव एआई की दौड़ शुरू करने वाली यह कंपनी अब पहली बार हार्डवेयर सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI का पहला डिवाइस इसी साल लॉन्च हो सकता है, जिससे टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज़ हो गई है।

फिलहाल कंपनी तीन अलग-अलग डिवाइस पर काम कर रही है, हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इनमें से सबसे पहले कौन-सा प्रोडक्ट बाजार में उतारा जाएगा।

कब लॉन्च हो सकता है OpenAI का पहला डिवाइस?

कयास लगाए जा रहे हैं कि OpenAI 2026 की दूसरी छमाही में अपने पहले हार्डवेयर डिवाइस से पर्दा उठा सकती है। इस बात की पुष्टि कंपनी के चीफ ग्लोबल ऑफिसर क्रिस लहाने ने भी की है। उनका कहना है कि कंपनी "इस साल के आखिर तक अपना पहला प्रोडक्ट लाने की राह पर आगे बढ़ रही है"। हालांकि, भले ही डिवाइस की घोषणा इस साल हो जाए, लेकिन इसकी सेल अगले साल से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या 'Sweetpea' होगा OpenAI का पहला हथियार?

पिछले हफ्ते सामने आई जानकारी के अनुसार, OpenAI एक खास ऑडियो डिवाइस पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Sweetpea रखा गया है। यह डिवाइस ईयरफोन की शेप में एक मिनी कंप्यूटर हो सकता है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। यूजर इसे पूरी तरह वॉइस कमांड के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे और यह सीधे ChatGPT से जुड़ा होगा। हालांकि यह दिखने में ईयरफोन जैसा होगा, लेकिन इसमें स्मार्टफोन-लेवल कंपोनेंट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमत आम ईयरबड्स से ज्यादा हो सकती है।

सिर्फ एक नहीं, तीन AI प्रोडक्ट्स पर चल रहा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI Apple के पूर्व स्टार डिजाइनर Jony Ive के साथ मिलकर तीन अलग-अलग AI हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रही है। इनमें शामिल हैं:

  • एक AI वियरेबल डिवाइस
  • एक टेबलटॉप AI प्रोडक्ट, जो पूरी तरह वॉइस कमांड पर चलेगा
  • और एक AI पेन, जो लिखने और सोचने के तरीके को बदल सकता है
  • हालांकि, इन प्रोडक्ट्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आम यूजर के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?

अगर OpenAI का यह हार्डवेयर सफल होता है, तो आने वाले समय में मोबाइल फोन पर निर्भरता कम हो सकती है। खासकर मिडिल और लोअर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह एक नया और आसान टेक एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। अब सवाल सिर्फ इतना है क्या ChatGPT वाकई स्मार्टफोन की जगह ले पाएगा? जवाब शायद जल्द ही मिल जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG