ColorOS 17 का अपडेट मिलना शुरू। Source. OnePlus
टेक्नॉलजी

OnePlus यूजर्स की हुई मौज, तय तारीख से पहले मिल रहा ColorOS 17 अपडेट, इन स्मार्टफोन में आया नया सॉफ्टवेयर

OnePlus Eligible Devices: OnePlus स्मार्टफोन में कुछ स्मार्टफोन और टैबलेट में नया ColorOS 17 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। Android 17 पर आधारित इस नए सॉफ्टवेयर में यूजर्स को कई फायदें मिल रहे है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • OnePlus के चुनिंदा स्मार्टफोन और टैबलेट में नया ColorOS 17 अपडेट आ रहा है।

  • Android 17 के नए सॉफ्टवेयर में एनिमेशन, बदला हुआ इंटरफेस और AI मिल रहे है।

  • नए सॉफ्टवेयर में Luminous Rendering Engine दिया गया है।

OnePlus ColorOS 17 Update: OnePlus स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी जानकारी आई है। बता दें कि कंपनी ने अपने चुनिंदा स्मार्टफोन और टैबलेट में नया ColorOS 17 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। जिसमें खास बात यह है कि कुछ डिवाइस को यह अपडेट पहले घोषित तारीख से करीब एक सप्ताह पहले मिलना शुरू हो गया है। साथ ही Android 17 पर आधारित इस नए सॉफ्टवेयर में यूजर्स को बेहतर एनिमेशन, बदला हुआ इंटरफेस और AI से जुड़े कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे है। ऐसे में अगर आपके पास OnePlus का स्मार्टफोन है तो यह जानना जरूरी है कि आपका डिवाइस इस अपडेट की लिस्ट में शामिल है या नहीं।

OnePlus 15 और Pad 4 में पहले शुरू हुआ अपडेट

OnePlus के आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर साझा जानकारी में बताया गया है कि OnePlus 15 और OnePlus Pad 4 के लिए ColorOS 17 का अपडेट 29 अक्टूबर से जारी होना था। लेकिन कंपनी ने 22 अक्टूबर से ही इन डिवाइस में इसका स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया। इसके बाद OnePlus 15R, OnePlus 13 और OnePlus 13s के लिए भी अपडेट का अगला चरण शुरू हो रहा है। जिसमें ध्यान देने वाली बात है कि यह अपडेट सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है। इसलिए आपके फोन में अपडेट उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है।

नवंबर और दिसंबर में इन OnePlus डिवाइस की बारी

कंपनी के साझा किए गए अपडेट शेड्यूल में बताया गया है कि नवंबर 2026 में OnePlus Open, OnePlus 13R, OnePlus 12, OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE6 और OnePlus Pad 3 को ColorOS 17 मिलना शुरू होगा है।

वहीं दिसंबर 2026 में OnePlus 12R, OnePlus 12R Genshin Impact Edition, OnePlus 11, OnePlus Nord 5, Nord CE6 Lite, Nord CE5, OnePlus Pad 2 और Pad Go 2 को अपडेट दिया जाएगा। इसके अलावा OnePlus Nord 4, OnePlus N6, N6x, N6 Lite और OnePlus Pad Lite को 2027 की पहली तिमाही में यह अपडेट मिलने की योजना है।

ColorOS 17 में मिलेंगे ये नए फीचर्स

देखा जा रहा है कि नए सॉफ्टवेयर में Luminous Rendering Engine दिया गया है। इसका उद्देश्य स्क्रीन पर होने वाले एनिमेशन और ट्रांजिशन को पहले से ज्यादा स्मूद बनाना है। इसके अलावा नोटिफिकेशन पैनल में बदलाव, नए वॉलपेपर, थीम और अपडेटेड सिस्टम ऐप्स भी मिलेंगे। इसके अलावा AI फीचर्स की बात करें तो Mind Space, AI Suggest और Mind Pilot में सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन कुछ फीचर्स की उपलब्धता फोन के मॉडल और क्षेत्र पर निर्भर करने वाली है।

कैसे चेक करें आपके फोन में आया अपडेट?

यूजर्स अपने OnePlus फोन की Settings में जाकर About Device और फिर Software Update सेक्शन में नया अपडेट चेक कर सकते हैं। अगर अपडेट उपलब्ध है तो डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प दिखाई देगा। यह बदलाव OxygenOS इस्तेमाल करने वाले OnePlus यूजर्स के लिए भी खास है क्योंकि कंपनी अब ColorOS की ओर बढ़ रही है। ऐसे में नए फीचर्स के साथ यूजर्स को बदले हुए सॉफ्टवेयर अनुभव की आदत भी डालनी पड़ सकती है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?