NRI Gift है बड़ा Scam. (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

NRI गिफ्ट स्कैम अलर्ट: साइबर ठगों से बचने के लिए जानें जरूरी बातें

Protection from Online Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं। गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला Cyber Dost लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा रहता है।

सिमरन सिंह

Online Fraud NRI Gift Scam: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अपराधी आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं। इसी वजह से गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला Cyber Dost लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटा रहता है। हाल ही में साइबर दोस्त ने NRI Gift Scam Alert जारी किया है और बताया है कि किस तरह ठग लोग उपहार का लालच देकर मासूमों को फंसाते हैं।

ऐसे काम करता है NRI गिफ्ट स्कैम

साइबर दोस्त ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि धोखेबाज खुद को एनआरआई बताकर आपसे दोस्ती करते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने आपके लिए महंगा गिफ्ट भेजा है, लेकिन बाद में कॉल या मैसेज कर यह बहाना बनाते हैं कि गिफ्ट कस्टम विभाग में फंस गया है। फिर वे कस्टम चार्ज के नाम पर पैसे की मांग करते हैं और इसी तरह लोगों को जाल में फंसा लेते हैं। ठगों की चालबाज़ी इस तरह होती है:

  • सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं।
  • उपहार भेजने का लालच देते हैं।
  • कस्टम में गिफ्ट फंसने का बहाना कर पैसों की मांग करते हैं।

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

साइबर दोस्त ने लोगों को सतर्क करते हुए कुछ खास टिप्स भी साझा किए हैं:

  • कभी भी कस्टम चार्ज या टैक्स के नाम पर पैसे न भेजें।
  • किसी भी अनजान मैसेज या कॉल में पैसों की डिमांड होने पर तुरंत उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें।
  • केवल भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स और आधिकारिक चैनलों के जरिए ही किसी भी प्रस्ताव की पुष्टि करें।

साइबर क्राइम की शिकायत कहाँ करें?

अगर आप भी इस तरह की ठगी का शिकार हो गए हैं या फिर आपके पास इस तरह का कोई कॉल/मैसेज आया है, तो बिना देर किए तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए आप 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ध्यान दें

सरकार और साइबर विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहे हैं, लेकिन सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। याद रखें कोई भी गिफ्ट या ऑफर अगर सच होने के लिए बहुत अच्छा लगे, तो वह ज़रूर ठगी का हिस्सा हो सकता है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल