YouTube के लिए नया फैसला। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

अब मिलेगा दूसरा मौका! YouTube ने बदले नियम, बैन हो चुके क्रिएटर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

YouTube new rules banned creators return: YouTube ने उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए राहत भरी घोषणा की है, जिन्हें किसी कारणवश प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया गया था।

सिमरन सिंह

YouTube Ban Policy Change: YouTube ने उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए राहत भरी घोषणा की है, जिन्हें किसी कारणवश प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया गया था। अब कंपनी ऐसे क्रिएटर्स को "दूसरा मौका" देने जा रही है। Google के स्वामित्व वाले इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने पुष्टि की है कि वह अपने पुराने सख्त नियमों में बदलाव कर रहा है, जिसके तहत पहले बैन हो चुके यूजर्स को नया चैनल शुरू करने का अवसर मिलेगा।

अब बैन क्रिएटर्स भी कर सकेंगे नई शुरुआत

कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हम मानते हैं कि कुछ टर्मिनेटेड क्रिएटर्स दूसरा मौका पाने के लायक हैं। उन्हें फिर से अपनी आवाज़ रखने और प्लेटफॉर्म पर लौटने का अवसर दिया जाएगा।" नए नियमों के तहत, वे क्रिएटर्स जिनके चैनल को कोरोना महामारी या चुनाव के दौरान गलत जानकारी फैलाने के कारण बंद किया गया था, अब नया चैनल बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल उन यूजर्स को मिलेगी जिनका चैनल बैन हुए कम से कम एक साल पूरा कर चुका है। जल्द ही ऐसे क्रिएटर्स को YouTube Studio में नया चैनल खोलने का विकल्प दिखने लगेगा। यह कदम कंपनी की उस नई नीति का हिस्सा है, जिसमें कंटेंट मॉडरेशन के नियमों को लचीला बनाया जा रहा है।

किन्हें नहीं मिलेगा फायदा

YouTube ने स्पष्ट किया है कि यह "दूसरा मौका" सभी पर लागू नहीं होगा। जिन क्रिएटर्स के चैनल कॉपीराइट उल्लंघन (Copyright Violation) या Creators Responsibility Policy के उल्लंघन के चलते बैन हुए हैं, उन्हें कोई राहत नहीं दी जाएगी। वहीं, जिन्होंने खुद अपना चैनल डिलीट कर दिया है, वे भी इस नीति के दायरे में नहीं आएंगे।

यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब गूगल और अन्य बड़ी टेक कंपनियां अपने नियमों में थोड़ी नरमी बरत रही हैं। कोविड-19 महामारी और 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म्स ने अपने नीतिगत प्रावधानों को बेहद सख्त कर दिया था। अब धीरे-धीरे इन नीतियों में मानवीय दृष्टिकोण जोड़ा जा रहा है।

ध्यान दें

YouTube का यह कदम उन लाखों कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उम्मीद की किरण है, जो किसी गलती या नीति उल्लंघन के कारण प्लेटफॉर्म से दूर हो गए थे। अब वे अपनी रचनात्मकता को दोबारा दुनिया के सामने पेश कर सकेंगे।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?