नए आधार ऐप से क्या क्यया होगा। (सौ. Play Store) 
टेक्नॉलजी

अब आधार कार्ड जेब में रखने की जरूरत नहीं, 28 जनवरी को लॉन्च होगा नया Aadhaar App

UIDAI जल्द ही नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। आधार ऑफिशियल के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

सिमरन सिंह

Aadhaar App Full Version: देश के करोड़ों आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। UIDAI जल्द ही नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। आधार ऑफिशियल के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इस नए ऐप के आने के बाद आधार से जुड़े कई जरूरी काम आप घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे।

28 जनवरी को लॉन्च होगा Aadhaar App का फुल वर्जन

UIDAI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को नए आधार ऐप का फुल वर्जन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऐप खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहली बार इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी इसे चलाने में कोई परेशानी न हो। एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store से और iPhone यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकेंगे।

घर बैठे अपडेट कर सकेंगे आधार की ये जानकारियां

नए Aadhaar App के फुल वर्जन में कई अहम सर्विसेज जोड़ी जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स ऐप के जरिए ही नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारियों को अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए अब आधार सेंटर की लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे खासकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

होटल चेक-इन अब बिना फिजिकल आधार के

इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अगर आप घर पर आधार कार्ड भूल जाएं और होटल में चेक-इन करना हो, तो अब घबराने की जरूरत नहीं होगी। नए Aadhaar App की मदद से आप डिजिटल आधार के जरिए होटल और अन्य जगहों पर आसानी से चेक-इन कर पाएंगे। यानी अब हर जगह फिजिकल आधार कार्ड साथ लेकर चलने की मजबूरी खत्म होने वाली है।

QR कोड से तुरंत होगा आधार वेरिफिकेशन

नए आधार ऐप में QR कोड वेरिफिकेशन सिस्टम भी जोड़ा जा सकता है। इस फीचर की मदद से आप किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड की तुरंत जांच कर सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगी, जो किराएदार रखते हैं या घर में काम करने वाले सहायकों की पहचान सत्यापित करना चाहते हैं। QR कोड स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि दिया गया आधार असली है या नहीं।

आम लोगों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा

कुल मिलाकर नया Aadhaar App आम और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम साबित हो सकता है। आधार से जुड़े काम अब पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और तेज होने वाले हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन