सेल में कमाल के ऑफर्स। Source. Meta AI
टेक्नॉलजी

Flipkart Sale से पहले Nothing ने खोला ऑफर्स का पिटारा, Phone 4b समेत इन डिवाइसेज पर घटे दाम

Nothing Phone 4b Offer: Nothing ने Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के लिए ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई शानदार ऑफर्स दिए जा रहे है।

सिमरन सिंह

Flipkart Big Billion Days 2026: फेस्टिव सीजन की ऑनलाइन शॉपिंग शुरू होने से पहले Nothing ने Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के लिए अपने ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी के स्मार्टफोन के साथ Nothing और CMF के ईयरबड्स, हेडफोन, स्मार्टवॉच और चार्जिंग एक्सेसरीज भी प्रमोशनल कीमतों पर उपलब्ध होंगी। इसमें खास तौर पर Nothing Phone (4b) को सेल के दौरान कंपनी के मुताबिक अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं Flipkart Big Billion Days की अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से और सामान्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Nothing Phone (4a) Pro पर बैंक ऑफर भी

Nothing Phone (4a) Pro के बारे में बताए तो इसके 8GB+128GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹49,999 बताई गई है। वहीं 8GB+256GB वेरिएंट ₹52,999 और 12GB+256GB मॉडल ₹54,999 में मिलेगा। वहीं कंपनी के ऑफर के मुताबिक इन कीमतों में ₹4,500 का बैंक ऑफर और ₹500 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। साथ ही Nothing Phone (4a) के 6GB+128GB वेरिएंट पर ₹3,000 की कीमत कटौती के साथ बैंक ऑफर और लागू एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹32,999 बताई गई है। इसके अन्य वेरिएंट ₹40,999, ₹45,999 और ₹46,999 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होंगे।

Phone (4b) की कीमत पहुंचेगी ₹27,999 तक

देखा जा रहा है कि सेल में Nothing Phone (4b) के 6GB+128GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत ₹27,999 होगी। जिसमें ₹4,000 की प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर और लागू एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं। वहीं कंपनी इसे फोन की अब तक की सबसे कम कीमत बता रही है। इसके 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत क्रमशः ₹35,999 और ₹36,999 होगी। ध्यान रहे कि ये इफेक्टिव कीमतें बैंक और एक्सचेंज बेनिफिट पर निर्भर करती हैं।

Earbuds, Watch और Charger भी होंगे सस्ते

स्मार्टफोन के अलावा Nothing Headphone (1) ₹16,999 में मिलेगा जबकि Ear Open ₹14,999, Ear ₹7,999 और Ear (a) ₹4,999 में उपलब्ध होंगे। साथ ही CMF लाइनअप में Buds Pro 2 की कीमत ₹3,299, Buds 2 Plus ₹2,699, Buds 2 ₹2,499, Buds 2a ₹1,899 और Buds Neo ₹1,699 रखी गई है। CMF Headphone Pro ₹4,999 में मिलेगा। वहीं CMF Watch 3 Pro ₹5,999 और Watch Pro 2 ₹3,799 में उपलब्ध होगी। चार्जिंग एक्सेसरीज में 65W चार्जर ₹2,099, 45W चार्जर ₹1,999 और 33W चार्जर ₹799 में मिलेगा। 1 मीटर CMF Cable की कीमत ₹399 बताई गई है

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा