Nokia की फिर हो रही वापसी। (सौ. Nokia) 
टेक्नॉलजी

Nokia कर रहा वापसी मोबाइल नहीं, अब नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ेगी कमाई

Nokia Defense Projects: "Nokia" लगभग हर हाथ में देखें जाने वाला फोन हुआ करता था। लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के आगमन के बाद Nokia की चमक फीकी पड़ गई।

सिमरन सिंह

Nokia 2026 Growth: कभी मोबाइल मार्केट पर Nokia का एकछत्र राज हुआ करता था। "Nokia" नाम ही भरोसे का प्रतीक था और लगभग हर हाथ में यही फोन देखा जाता था। लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के आगमन के बाद Nokia की चमक फीकी पड़ गई। धीरे-धीरे यह कंपनी अपने सुनहरे दिनों से दूर होती चली गई। माइक्रोसॉफ्ट ने इसका लाइसेंस लेकर मैन्युफैक्चरिंग शुरू की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद HMD ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत कई फोन लॉन्च किए, मगर पुरानी रफ्तार फिर कभी हासिल नहीं हो पाई।

अब कहां से हो रही है Nokia की कमाई?

मोबाइल मार्केट से दूरी बनाने के बाद Nokia ने अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी। अब यह कंपनी भारत में टेलीकॉम उपकरण और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सक्रिय है। Nokia भारतीय कंपनियों को 4G, 5G और ऑप्टिकल नेटवर्क से जुड़ी तकनीकें और डेटा सेंटर सॉल्यूशन उपलब्ध करा रही है। यही नया बिजनेस मॉडल आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद दे रहा है। कंपनी का अनुमान है कि 2026 तक उसकी आमदनी में उल्लेखनीय इजाफा होगा।

भारतीय कंपनियों के विस्तार से मिलेगी Nokia को रफ्तार

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में Nokia इंडिया के हेड तरुण छाबड़ा ने बताया कि जियो, एयरटेल और Vi जैसी प्रमुख कंपनियां अब ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में अपनी 4G और 5G कवरेज तेजी से बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा, "डेटा डिमांड में तेजी, एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़ाने की रणनीति और 5G मोनेटाइजेशन पर फोकस से नोकिया की आय में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।"

छाबड़ा ने यह भी बताया कि Nokia अब डिफेंस सेक्टर में ऑप्टिकल और रूटिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। उनका कहना है कि 2025 कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा, लेकिन अब डेटा खपत, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और 5G डिवाइस की बढ़ती मांग के चलते यह इंडस्ट्री स्थिर विकास की दिशा में अग्रसर है।

भविष्य की ग्रोथ में नोकिया की भूमिका

छाबड़ा के अनुसार, आने वाले समय में जहां भी फिक्स्ड या वायरलेस सेक्टर में ग्रोथ होगी, Nokia वहां अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। मोबाइल बिजनेस में भले ही नोकिया की वापसी मुश्किल हो, लेकिन नेटवर्क टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में यह कंपनी फिर से अपने सुनहरे दौर की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट