Gmail (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं बनाना पड़ेगा नया Gmail, आसानी से बदल सकेंगे ईमेल ID, जानें सभी स्टेपर्स

Change Gmail Address: गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब Gmail यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल यूजरनेम बदल सकेंगे।

सिमरन सिंह

Email Address Change Google: टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अब Gmail यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपना ईमेल यूजरनेम बदल सकेंगे। यानी "@gmail.com" से पहले वाला हिस्सा अब आसानी से अपडेट किया जा सकता है।

क्या है नया फीचर?

इस नए अपडेट के तहत यूजर्स अब अपने मौजूदा Gmail अकाउंट में ही यूजरनेम बदल सकते हैं। पहले ऐसा करना संभव नहीं था और यूजर्स को नया अकाउंट बनाना पड़ता था, जिससे डेटा ट्रांसफर करना काफी मुश्किल हो जाता था। अब इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी डिजिटल पहचान को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यूजरनेम बदलने के बाद भी पुराने ईमेल एड्रेस पर आने वाले मैसेज मिलते रहेंगे।

सभी गूगल सेवाओं पर होगा असर

यूजरनेम बदलने का फायदा सिर्फ Gmail तक सीमित नहीं रहेगा। नया यूजरनेम अपने आप Google Photos और Google Drive जैसी सभी गूगल सेवाओं में भी अपडेट हो जाएगा। यानी एक बार बदलाव करने के बाद हर जगह वही नया ईमेल ID काम करेगा।

कैसे बदलें अपना Gmail यूजरनेम?

अगर आप भी अपना Gmail यूजरनेम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले Google Account की सेटिंग्स में जाएं
  • इसके बाद "Personal Information" सेक्शन खोलें
  • यहां आपको ईमेल या यूजरनेम बदलने का ऑप्शन मिलेगा
  • अगर यह फीचर आपके अकाउंट में उपलब्ध है, तो आप नया यूजरनेम चुन सकते हैं
  • नाम उपलब्ध होने पर कन्फर्म करते ही यह तुरंत एक्टिव हो जाएगा

इस प्रक्रिया के बाद आपका नया यूजरनेम सभी गूगल सेवाओं के लिए लॉगिन ID बन जाएगा।

अभी कहां-कहां उपलब्ध है यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है और अभी सभी देशों में उपलब्ध नहीं है। भारत के यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल लॉन्च की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे दुनियाभर में लागू किया जाएगा।

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

इस नए फीचर से यूजर्स को बार-बार नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे अकाउंट मैनेजमेंट आसान होगा और डिजिटल पहचान को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान