Public WiFi (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अब नहीं पड़ेगी बार-बार OTP की जरूरत, पूरे देश में एक लॉगिन से चलेगा Public Wi-Fi

Public WiFi India: Wifi आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है ऐसे में रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क या पब्लिक लाइब्रेरी में फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल एक आम बात है। ऐसे में सरकार एक बढ़ी तकनीक लेकर आ रही है

सिमरन सिंह

Public WiFi Free For India: Wifi आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है ऐसे में रेलवे स्टेशन, मॉल, पार्क या पब्लिक लाइब्रेरी में फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल एक आम बात है। लेकिन लोगों को हर बार अलग जगह जा कर OTP डालना और लॉगिन करना भारी पड़ता है। लेकिन अब इश परेशानी का इलाज भी भारत सरकार ने निकाल लिया है। सरकार जल्द ऐसा हाई-टेक सिस्टम लाने वाली है, जिससे एक बार लॉगिन करने के पर आप देशभर के 4 लाख से ज्यादा Public Wi-Fi हॉटस्पॉट पर आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिसका सीधा मतलब है की एक बार पासवर्ड डालिए और कहीं भी हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कीजिए।

TRAI ने शुरू की बड़ी तैयारी

इस नई तकनीक की पूरी जानकारी दें तो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने इसके ऊपर काम करते हुए नया कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि उनके काम का मकसद PM-WANI सिस्टम की कमियों को दूर करना और पब्लिक इंटरनेट एक्सेस को ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाना है। वैसे अभी की स्थिति देखी जाए तो भारत में हर नए Wi-Fi हॉटस्पॉट पर यूजर को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। लेकिन इस खास और नए सिस्टम के आने के बाद आपको सिर्फ एक बार OTP या पासवर्ड डालना है और आप आसानी से देशभर के सभी समर्थित Public Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट हो सकेंगे।

UPI और बैंकिंग भी रहेंगे ज्यादा सुरक्षित

सरकार ने जानकारी दी है की इस सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें WPA3 यानी Wi-Fi Protected Access 3 सिक्योरिटी स्टैंडर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। जो आपके फोन से होने वाली डिजिटल पेमेंट, UPI ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन बैंकिंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित कर सकता है। इस नई तकनीक को लेकर एक्सपर्ट्स ने भी अपनी राय दी है जिसमनें उनका कहना है की बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच यह कदम लोगों के भरोसे को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। जिससे पब्लिक नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा मिलेगा।

गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

इस खास योजना को TRAI सिर्फ शहरों तक नहीं गांवों तक भी ले जाना चाहता है जो की कम्युनिटी Wi-Fi मॉडल को बढ़ावा देगा। जिससे कम खर्च में ज्यादा लोगों तक इंटरनेट की सुविधा पंहुच पाएंगी। वहीं नई तकनीक के साथ रोजगार में ऑपरेटरों को कमाई का नया विकल्प मिलेगा। जिस पूरी तकनीक में विज्ञापन आधारित फ्री इंटरनेट, प्रीमियम हाई-स्पीड डेटा प्लान और सरकारी वित्तीय सहायता जैसे मॉडल को भी शामिल किया जा रहा है।

भारत अभी काफी पीछे

भारत की अभी की तस्वीर देखे तो अभी भारत में 140 करोड़ आबादी में से सिर्फ 2% लोग ही Public WiFi का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया जैसे देश में यह आंकड़ा 80% और अमेरिका में करीब 70% तक का है। इस संदर्भ में पूर्व BSNL चेयरमैन अरुण श्रीवास्तव ने कहा है कि इस सिस्टम के आने से इंटरनेट को सस्ता बनाया जा सकता है और मोबाइल नेटवर्क पर बढ़ते डेटा लोड को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में सरकार की यह योजना सफल हुई तो आने वाले समय में भारत का इंटरनेट एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा।

लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

LG मनोज सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका