Google Lock Screen Protection (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा

Google Android 17: एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर हम लेकर आ गए है। Google अपने आने वाले Android 17 अपडेट में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी फीचर ला रहा है।

सिमरन सिंह

Google Lock Screen Protection: आप भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर हम लेकर आ गए है। बता दें कि Google अपने आने वाले Android 17 अपडेट में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाने को लेकर कााम कर रहा है। वहीं नए अपडेट का मकसद साफ है कि PIN और पासवर्ड गेसिंग अटैक को रोका जा सकें ताकि कोई भी व्यक्ति बार-बार गलत PIN डालकर आपके फोन तक पहुंच ना पाए। इसके साथ ही कंपनी ने असली यूजर्स के लिए अकाउंट रिकवरी को भी पहले से ज्यादा आसान बनाने को लेकर काम कर लिया है।

अब 20 बार गलत PIN डालने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका

जानकारी के लिए बता दें कि Google के नए नियमों के तहत Android 17 में गलत PIN या पासवर्ड डालने की सीमा काफी कम कर दी गई है। जिसमें पहले यूजर्स को कई बार गलत PIN डालने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब सिस्टम शुरुआत से ही सख्ती कदम उठाएगा। जिसमें नई पॉलिसी के अंदर बताया जा रहा है कि पहले मिनट में सिर्फ 6, छह मिनट में 7, 25 मिनट में 8, 24 घंटे में 12 और पांच साल में कुल 19 गलत प्रयास के मौके ही दिए जाएगे। वहीं इसमें सबसे बड़ा बदलाव 20वीं गलत एंट्री के बाद का है, जिसमें सिस्टम कोई नया अनलॉक अटेम्प्ट स्वीकार नहीं करेगा। इससे ब्रूट-फोर्स और PIN गेसिंग जैसे साइबर अटैक काफी मुश्किल बन जाएगे।

बार-बार एक ही गलत PIN डालने पर राहत का फायदा

इस लिस्ट में Google ने उन यूजर्स का भी ध्यान में रखा है जो गलती से एक ही गलत PIN कई बार दर्ज कर देते हैं। इसके लिए Android 17 में नया Duplicate Guess Detection फीचर शामिल किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई यूजर लगातार एक ही गलत PIN डालता दिखता है तो सिस्टम उसे हर बार अलग-अलग फेल अटेम्प्ट के तौर पर नहीं जोड़गा। इसके बजाय स्क्रीन पर एक संदेश दिखाया जाएगा जिसमें इस एंट्री को काउंट क्यों नहीं किया गया वो बताया गया होगा। इससे अनजाने में होने वाले लॉकआउट की संभावना भी कम हो जाएगी।

लॉक स्क्रीन पर मिलेगा आसान रिकवरी ऑप्शन

Android 17 में इस फीचर के अंदर लॉकआउट स्क्रीन भी पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बना दी गई है। जिसमें अब लंबा सेकेंड्स वाला काउंटडाउन देखने की बजाय स्क्रीन पर सीधे "Try again in 30 minutes" जैसे आसान संदेश दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं Google लॉक स्क्रीन पर Account Recovery Shortcut भी जोड़ रहा है। ऐसे में फोन अनलॉक नहीं हो रहा है तो यूजर दूसरे डिवाइस की मदद से सीधे रिकवरी पेज तक भी पहुंच सकेगे।

वहीं Google के इस नया सिक्योरिटी अपडेट से साफ पता चलता है कि कंपनी अब केवल स्मार्ट फीचर्स ही नहीं बल्कि यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में Android 17 उन लोगों के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है जो अपने स्मार्टफोन की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर परेशान रहते है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक