Instagram में आया नया फीचर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

भारतीय भाषाओं में रील्स डबिंग का नया AI फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स का अनुभव होगा और भी शक्तिशाली

Instagram Update: Instagram यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जिसने भारतीय क्रिएटर इकोसिस्टम में नया उत्साह भर दिया है।

सिमरन सिंह

Indian Language Support: Instagram यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है, जिसने भारतीय क्रिएटर इकोसिस्टम में नया उत्साह भर दिया है। Meta ने अपने नए AI-ड्रिवन डबिंग और ट्रांसलेशन सिस्टम की घोषणा की है, जिसके तहत अब क्रिएटर्स अपनी रील्स को 5 नई भारतीय भाषाओं में भी डब कर सकेंगे। इस अपग्रेड में एडवांस्ड Lip-Sync और Voice Cloning तकनीक शामिल है, जो कंटेंट को पहले से अधिक आकर्षक और वास्तविक बनाती है।

5 नई भारतीय भाषाओं में AI डबिंग की सुविधा

Meta ने मुंबई में आयोजित अपने House of Instagram इवेंट में बताया कि अब प्लेटफॉर्म पर बंगाली, मराठी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाएँ भी उपलब्ध होंगी। पहले यह सुविधा सिर्फ अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली तक सीमित थी। नए अपडेट के बाद अब भारत के रीजनल क्रिएटर्स अपनी रील्स को देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुँचा सकेंगे।

काम कैसे करेगा नया AI सिस्टम?

Meta के मुताबिक, यह नया सिस्टम केवल ऑडियो का अनुवाद नहीं करेगा, बल्कि अनुवादित आवाज़ को क्रिएटर के ओरिजिनल लिप मूवमेंट से भी मैच करेगा। सबसे बड़ी बात AI Voice Cloning का इस्तेमाल करेगा, जिससे डब की गई रील्स में भी क्रिएटर की आवाज़ का टोन, टेक्सचर और पहचान बिल्कुल वैसी ही रहेगी।

कंपनी ने कहा, "Translated with Meta AI" टैग डब की गई रील्स पर दिखाई देगा। यूजर्स चाहें तो सेटिंग में जाकर ट्रांसलेशन बंद कर मूल ऑडियो भी चुन सकते हैं।

भारतीय स्क्रिप्ट्स के लिए नए फॉन्ट्स भी शामिल

Meta ने न सिर्फ ऑडियो बल्कि टेक्स्ट-स्टाइलिंग में भी बड़ा बदलाव किया है। नए अपडेट के तहत इंडियन स्क्रिप्ट्स के लिए कई नए फॉन्ट्स जोड़े जा रहे हैं, जिससे लोकल लैंग्वेज में कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को अधिक क्रिएटिव फ्रीडम मिलेगी। जल्द ही Instagram के Edits ऐप में भी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए फॉन्ट्स रोलआउट होंगे, जो देवनागरी और बंगाली-असमिया स्क्रिप्ट्स को सपोर्ट करेंगे। इससे क्रिएटर्स अपने कैप्शन, टेक्स्ट ओवरले और क्रिएटिव एलिमेंट्स को अपनी लोकल भाषा में और अधिक प्रभावशाली तरीके से स्टाइल कर पाएँगे।

भारत के रीजनल कंटेंट मार्केट पर Meta की नज़र

Meta का यह अपडेट भारत के तेजी से बढ़ते रीजनल कंटेंट मार्केट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक भारतीय क्रिएटर्स अपनी आवाज़, संस्कृति और कहानी को नई भाषाओं में पूरे देश तक पहुँचा सकें।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल