Wifi Calling करने के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

घर के अंदर मोबाइल नेटवर्क पड़ जाते है कमजोर? इस एक तरीके से सिग्नल होगे ठीक

Mobile Network Call Drop: मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अगर आप भी परेशानी है जिसमें घर के अदंर आते ही नेटवर्क गायब हो जाते है तो इस खबर से आप कुछ बदलाव करते हुए उसको पूरी तरह ठीक कर सकते है।

सिमरन सिंह

WiFi Calling: मोबाइल नेटवर्क की समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है। बाहर फुल नेटवर्क रहने के बावजूद जैसे ही लोग घर के अंदर कदम रखते हैं, सिग्नल दो लाइन पर आ जाता है या कई बार पूरी तरह गायब हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह घर का निर्माण ढांचा होता है। कंक्रीट की मोटी दीवारें, आयरन रॉड्स और घर में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ मोबाइल टावर से आने वाले रेडियो सिग्नल को ब्लॉक कर देते हैं। कई घरों की लोकेशन ऐसी होती है कि टावर पास होने के बावजूद नेटवर्क अंदर तक नहीं पहुंच पाता। नतीजतन कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट, कमजोर सिग्नल और नो सर्विस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

एक सेटिंग जो दिलाएगी स्ट्रॉन्ग कॉलिंग

स्मार्टफोन्स में आजकल एक बेहद उपयोगी फीचर मिलता है Wi-Fi Calling। यह फीचर मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर भी आपके घर के Wi-Fi के जरिए कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा देता है। यानी यदि मोबाइल सिग्नल कमज़ोर है लेकिन Wi-Fi कनेक्शन मजबूत है, तो आपकी कॉल बिना टूटे साफ आवाज़ में जुड़ेगी। यह खासतौर पर फ्लैट्स, बेसमेंट, ऑफिस बिल्डिंग्स और उन घरों में बेहद मददगार है, जहां मोबाइल नेटवर्क अंदर आकर कमजोर पड़ जाता है।

Wi-Fi Calling ऐसे करें ऑन

इस फीचर को एक्टिवेट करना काफी आसान है। बस अपने स्मार्टफोन में जाएं:

  • Settings ~ SIM Card & Network ~ Wi-Fi Calling
  • कुछ फोनों में यह ऑप्शन Connections, Mobile Network या Call Settings में उपलब्ध होता है।
  • इसे ऑन करने के बाद आपका स्मार्टफोन खुद तय करेगा कि कॉल Wi-Fi से करनी है या मोबाइल नेटवर्क से। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक होती है, इसलिए आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

Wi-Fi Calling के मुख्य फायदे

Wi-Fi Calling सिर्फ कॉल को बेहतर नहीं बनाता बल्कि कई अतिरिक्त लाभ भी देता है:

  • कमजोर नेटवर्क में फोन लगातार सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। Wi-Fi Calling ऑन रहने पर फोन को स्थिर कनेक्शन मिलता है और बैटरी की बचत होती है।
  • कॉल की आवाज अधिक क्लियर होती है।
  • बातचीत के दौरान रुकावट बेहद कम आती है, जिससे कॉलिंग अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट