Instagram पर आया Muse. Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Instagram के Share Menu में दिखेगा MUSE, Meta का AI Agent ऐसे करेगा आपके काम आसान

Instagram MUSE AI: Instagram ने अपने Share Menu में MUSE का नया ऑप्शन दिया है।जिसको Personal AI Agent के तौर पर पेश किया गया है। जो यूजर्स की मदद के लिए लाया गया है।

सिमरन सिंह

Meta Muse AI Agent: Instagram यूजर्स के लिए Meta एक ऐसा AI टूल लेकर आया है जो सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ यूजर्स को Instagram के Share Menu में MUSE का नया ऑप्शन दिखाई दे सकता है। इसका संबंध Meta के Muse AI Agent से है जिसे कंपनी एक Personal AI Agent के तौर पर पेश कर रही है। Meta ने बताया है कि Muse का मकसद यूजर की ओर से कई स्टेप वाले कामों को समझना, उनका प्लान बनाना और जरूरत पड़ने पर उन्हें पूरा करने में मदद करना है।

Instagram में MUSE क्या है?

MUSE के बारे में बताए तो इसको सामान्य चैटबॉट से थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। Meta ने इसको लेकर बताया है कि Personal AI Agent यूजर की बात समझकर सिर्फ जानकारी देने के बजाय वेब ब्राउज कर सकता है अलग-अलग ऐप्स से जुड़ सकता है और कई चरणों वाले काम कर सकता है। वहीं Muse की ऐप लिस्टिंग में इसे "Your personal AI agent" बताया गया है। जिसमें ईमेल, कैलेंडर, Instagram और दूसरी कनेक्टेड सेवाओं के साथ काम किया जा सकता है। लेकिन किस यूजर को कौन-सा फीचर मिलेगा यह उपलब्धता और कनेक्शन पर निर्भर कर सकता है।

टिकट बुकिंग से फॉर्म भरने तक कर सकता है मदद

Muse की खासियत यह है कि यूजर उसे कोई पूरा काम सौंप सकता है। उदाहरण के लिए यह टिकट की कीमतों पर नजर रख सकता है और कीमत तय स्तर तक आने पर अलर्ट कर सकता है। Meta ने बताया है कि यह वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने और अपॉइंटमेंट बुक करने जैसे काम भी कर सकता है। इसी तरह यूजर किसी बड़े लक्ष्य को बताकर उसके लिए एक्शन प्लान तैयार करा सकता है। Meta ने फिटनेस प्लान, रिजर्वेशन और सेविंग गोल जैसे इस्तेमाल के उदाहरण दिए हैं। वहीं Muse काम की प्रगति पर नजर रखते हुए आगे के जरूरी कदम भी सुझा सकता है।

खर्चों और सब्सक्रिप्शन को समझने में भी मदद

Muse को वित्तीय कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Meta ने इसको लेकर बताया कि यह खर्चों को समझने, सब्सक्रिप्शन की समीक्षा करने और बचत के संभावित तरीके तलाशने में मदद कर सकता है। जरूरत पड़ने पर यह किसी ऐसे चार्ज की ओर भी ध्यान दिला सकता है जिसे यूजर भूल गया हो। लेकिन यहां एक जरूरी बात है कि Muse को महत्वपूर्ण कार्रवाई से पहले यूजर की मंजूरी लेनी होती है। Meta बताता है कि यूजर गतिविधियों का रिकॉर्ड देख सकता है और कनेक्ट किए गए ऐप्स की अनुमति वापस भी ले सकता है।

कई ऐप्स से जुड़कर काम करेगा Muse

Muse की उपयोगिता का बड़ा हिस्सा इसके कनेक्टर्स पर निर्भर करता है। Meta के अनुसार, यूजर ईमेल, कैलेंडर, Instagram, Facebook, हेल्थ और फाइनेंस जैसी सेवाओं को इससे जोड़ सकता है। यह ऐप बंद करने के बाद भी कुछ कामों की निगरानी और फॉलो-अप जारी रख सकता है।

अभी के लिए इसे लेकर सबसे अहम बात यह है कि Muse को सिर्फ AI चैटबॉट की तरह नहीं बल्कि काम करने वाले AI एजेंट के रूप में पेश किया जा रहा है। फिर भी Meta खुद चेतावनी देता है कि Muse अभी सीख रहा है और कभी-कभी गलत या अप्रत्याशित कार्रवाई कर सकता है। इसलिए यूजर के लिए इसकी गतिविधियों और अनुमतियों पर नजर रखना जरूरी रहेगा।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?