Motorola Signature 27 में क्या खास है। Source. Motorola
टेक्नॉलजी

Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Signature 27 Price: Motorola ने अपना Motorola Signature 27 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 7,000mAh की बैटरी के साथ कई कमाल के फीचर्स शामिल है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Motorola Signature 27 चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।

  • इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,000mAh की बैटरी मिल रही है।

  • इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Motorola Qira का इंटीग्रेशन मिलता है।

Motorola Signature 27 Specifications: Motorola ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह कंपनी की Signature सीरीज का नया फ्लैगशिप फोन है जिसमें दमदार प्रोसेसर से लेकर हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और बड़ी बैटरी तक कई अपग्रेड दिए गए हैं। साथ ही फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 7,000mAh की बैटरी और 12,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है।

वहीं कंपनी ने पहले ही इस स्मार्टफोन को Snapdragon Summit में पेश किया था। अब इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। जिसके बाद Motorola ने भारत में भी इसे नवंबर 2026 में लॉन्च करने की पुष्टि की है लेकिन अभी भारतीय लॉन्च की सटीक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Motorola Signature 27 की कीमत और उपलब्धता

Motorola Signature 27 की शुरुआती कीमत 1,599 डॉलर रखी गई है जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.51 लाख रुपये होती है। लेकिन यह भारतीय कीमत नहीं है। फोन Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। साथ ही कंपनी ने बताया है कि इसे आने वाले महीनों में अलग-अलग ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इसकी एंट्री नवंबर में होने की पुष्टि हो चुकी है।

12,000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Motorola Signature 27 में 6.8-इंच का Extreme AMOLED Duo Tandem डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 1.5K Super HD रेजॉल्यूशन और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक है। वहीं आसान भाषा में बताए तो तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में मदद मिलेगी।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी मिलता है जिसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और बड़ा वेपर चैंबर इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा भी कर रही है।

200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और AI की मदद से 100x तक सुपर जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा ऑडियो के लिए Bang & Olufsen की ट्यूनिंग वाला स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

Gemini AI और Motorola Qira का मिलेगा सपोर्ट

इस स्मार्टफोन में Google Gemini और Motorola Qira का इंटीग्रेशन मिलता है। इसके अलावा Gemini Omni और Lyria जैसे AI टूल्स के जरिए वीडियो बनाने और उसके लिए म्यूजिक तैयार करने की सुविधा भी दी गई है। कंपनी ने फोन में AI आधारित ट्रांसक्रिप्शन और विजेट बनाने जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।

कुल मिलाकर देखे तो Motorola Signature 27 प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स के दम पर अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा। लेकिन भारत में इसकी वास्तविक कीमत सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि यह भारतीय ग्राहकों के लिए कितना आकर्षक विकल्प बनता है।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे