Motorola Edge 70 Pro+ (Source. Motorola) 
टेक्नॉलजी

Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक

Motorola New Phone: Motorola जल्द ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च करने वाला है। जिसको लेकर कई सारी जानकारी लीक भी हुई थी, जिसमें शानदार फीचर्स के बारे में बताया गया है।

सिमरन सिंह

Edge 70 Pro+ Specs: भारत के फोन बाजार में नया धमाका होने वाला है जिसमें एक शानदार मुकाबला होने वाला है। बता दें कि Motorola जल्द ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्च होने से पहले ही फोन से जुड़े कई लीक जानकारी सामने आ गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन को Edge 70 Pro से कई मामलों में अलग बनाया गया है और प्रीमियम सेगमेंट में इसको रखा जाने वाला है।

कब होगा लॉन्च? टिपस्टर ने दिया बड़ा संकेत

मशहूर टिपस्टर Mukul Sharma (@stufflistings) के अनुसार Motorola की कंपनी इस महीने के अंत तक Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को रेड, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में ल़ॉन्च किया जाएगा। साथ ही फोन में वुडन और सैटिन फिनिश के होने से इसको प्रीमियम लुक मिलेगा।

फीचर्स में बड़ा अपग्रेड: कैमरा से लेकर चार्जिंग तक

Motorola Edge 70 Pro+ में और भी कई नए फीचर्स देखने को मिलने वाले है, जिसमें फोन में टेलीफोटो कैमरा सेंसर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। वहीं इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है साथ ही टॉप वेरिएंट में 16GB RAM देखने को मिलेगा, जिससे फोन में मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: गेमिंग लवर्स

शानदार फीचर्स की लिस्ट में फोन के अदंर 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। जिसका मतलब स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस है। फोन में आने वाली परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme या Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट भी शामिल हो सकता है, इसके साथ ही यह फोन हाई-एंड गेमिंग और हैवी टास्क में भी सफाई से काम करने के लिए बनाया जा रहा है।

बैटरी और प्राइस: कीमत में भी सरप्राइज

किसी भी फोन के लिए उसकी बैटरी सबसे जरूरी होती है ऐसे में Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जो इसको डस्ट और पानी से सुरक्षित रखेगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 हो सकती है जिसको इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाता है।

क्या यह फ्लैगशिप किलर साबित होगा?

वहीं अब सवाल सामने आ रहा है कि अगर लीक की जानकारी सही रहती है तो Motorola Edge 70 Pro+ प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देंगा। जिसमें इसकी बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप इसको बाकी किसी भी फोन से खास बनाती है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?