Motorola के कई फोन में फायदा। Source. Motorola
टेक्नॉलजी

Motorola Android 17 अपडेट: 29 स्मार्टफोन को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, 9 में शुरू हुआ रोलआउट, देखें पूरी लिस्ट

Motorola Android 17: Motorola ने Android 17 अपडेट के लिए अपने 29 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी किया है। लेकिन भारत समेत अलग-अलग देशों में अपडेट मिलने का समय अलग हो सकता है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Android 17 अपडेट में Signature, Edge, Razr और Moto G सीरीज के फोन शामिल हैं।

  • Motorola से 9 स्मार्टफोन में स्टेबल अपडेट का रोलआउट शुरू हो चुका है।

  • बाकी 20 फोन को आने वाले महीनों में नया सॉफ्टवेयर मिलेगा।

Motorola Update List: Motorola ने Android 17 अपडेट के लिए अपने 29 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी किया है। बता दें कि इसमें कंपनी की Signature, Edge, Razr और Moto G सीरीज के फोन शामिल हैं। वहीं Motorola की ब्राजीलियन न्यूजरूम में दी गई जानकारी में बताया गया है कि इनमें से 9 स्मार्टफोन में स्टेबल अपडेट का रोलआउट शुरू हो चुका है जबकि बाकी 20 फोन को आने वाले महीनों में नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। लेकिन भारत समेत अलग-अलग देशों में अपडेट मिलने का समय अलग हो सकता है।

इन 9 Motorola फोन में शुरू हुआ Android 17 अपडेट

कंपनी की लिस्ट में प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर फोल्डेबल और मिड-रेंज स्मार्टफोन तक शामिल हैं। जिन 9 मॉडल में स्टेबल Android 17 अपडेट जारी किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं:

स्मार्टफोनसीरीज
Motorola SignatureSignature
Motorola Edge 70Edge
Motorola Edge 70 FusionEdge
Motorola Edge 70 Fusion+Edge
Motorola Edge 60 ProEdge
Motorola Razr 70 UltraRazr
Motorola Razr 50 UltraRazr
Motorola Razr FoldRazr
Moto G86Moto G

इसमें ध्यान दें कि रोलआउट शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि सभी यूजर्स को अपडेट एक ही दिन मिल जाएगा। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है।

इन 20 फोन को भी मिलेगा Android 17 अपडेट

Motorola ने 20 अन्य स्मार्टफोन को भी अपडेट के लिए योग्य बताया है। इनमें Edge 50 सीरीज के कुछ पुराने मॉडल, Razr फोल्डेबल और Moto G सीरीज के फोन शामिल हैं।

सीरीजAndroid 17 पाने वाले फोन
EdgeEdge 70 Pro, Edge 60, Edge 60 Neo, Edge 60 Fusion, Edge 50 Ultra, Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion, Edge 50 Neo
RazrRazr 70, Razr 60, Razr 60 Ultra, Razr 50
Moto GMoto G77, G75, G67, G57, G56, G47, G37, G Max

साथ ही कंपनी ने इन 20 फोन के लिए अलग-अलग लॉन्च डेट या अपडेट की निश्चित तारीख नहीं बताई है। भारत में कुछ मॉडल, जैसे Edge 60 Fusion और Razr 60 Ultra को अपडेट मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इससे साफ है कि अलग-अलग क्षेत्रों में रोलआउट का क्रम बदल सकता है।

Android 17 में मिलेंगे ये नए फीचर्स

Motorola के Android 17 अपडेट के साथ Hello UI में भी बदलाव देखने को मिले है। इसमें नया Quick Settings डिजाइन, होम स्क्रीन पर स्टैक होने वाले विजेट और iPhone के साथ QR कोड के जरिए फाइल शेयर करने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा Circle to Search में ट्रांसलेशन, संदिग्ध मैसेज की पहचान और HDR कंटेंट की ब्राइटनेस को अपने हिसाब से एडजस्ट करने जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

ऐसे चेक करें अपने फोन में अपडेट

यूजर्स अपने Motorola फोन में Settings > System > System updates पर जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। नया अपडेट उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प दिखेगा। इंस्टॉलेशन से पहले फोन को Wi-Fi से कनेक्ट रखें और बैटरी पर्याप्त चार्ज कर लें। वहीं Motorola की भारतीय सपोर्ट वेबसाइट पर भी फोन के मॉडल के हिसाब से सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी देखी जा सकती है।

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल