

Highlight:
GTA 6 ने लॉन्च के रिकॉर्ड बनाया है जो फिल्म और गेमिंग इंडस्ट्री का ध्यान खींचा रहा है।
Rockstar Games ने GTA 6 के पहले दिन 3.79 बिलियन डॉलर कि बिक्री की।
रिकॉर्डतोड़ शुरुआत से गेमर्स के बीच इस फ्रेंचाइजी को लेकर दीवानगी का पता चलता है।
GTA 6 First Day Sales: वीडियो गेम की दुनिया में Grand Theft Auto (GTA) फ्रेंचाइजी का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। अब इसके नए गेम GTA 6 ने लॉन्च होते ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने फिल्म और गेमिंग इंडस्ट्री दोनों का ध्यान खींचा है। वहीं गेम डेवलपर Rockstar Games ने बताया है कि GTA 6 ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में 3.79 बिलियन डॉलर यानी करीब 35,114 करोड़ रुपये की रिटेल बिक्री की है।
साथ ही कंपनी ने इसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी लॉन्चिंग बताया है। इसमें खास बात यह है कि इस गेम का इंतजार करीब 13 साल से किया जा रहा था। ऐसे में इसकी रिकॉर्डतोड़ शुरुआत से पता चलता है कि गेमर्स के बीच इस फ्रेंचाइजी को लेकर कितनी दीवानगी है।
Rockstar Games ने 20 नवंबर को जारी अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया कि GTA 6 की रिलीज से पहले ही 32.5 मिलियन यानी 3.25 करोड़ यूनिट्स बिक चुकी थीं। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह सभी प्लेटफॉर्म पर प्री-रिलीज बिक्री का रिकॉर्ड है। वहीं Rockstar Games के फाउंडर और प्रेसिडेंट सैम हाउसर ने गेमर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “दुनिया भर के खेलने वालों से मिले रिस्पॉन्स से हम बेहद अभिभूत हैं और आपके साथ इस पल को साझा करने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।”
GTA 6 की लॉन्चिंग ने इसके पिछले गेम GTA 5 का रिकॉर्ड काफी पीछे छोड़ दिया है। साल 2013 में रिलीज हुए GTA 5 ने पहले तीन दिनों में 1 बिलियन डॉलर की रिटेल बिक्री की थी। वहीं GTA 6 ने पहले ही दिन 3.79 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। पब्लिशर Take-Two Interactive में बताया गया है कि GTA फ्रेंचाइजी की दुनियाभर में 470 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इनमें अकेले GTA 5 की 230 मिलियन से अधिक यूनिट्स शामिल हैं।
GTA 6 की पहले दिन की बिक्री का आंकड़ा Avengers: Endgame के लगभग 2.9 बिलियन डॉलर के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा है। लेकिन यहां तुलना गेम की रिटेल बिक्री और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच है दोनों के कमाई के तरीके अलग हैं।
GTA 6 को गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज किया गया। लॉन्च से पहले PlayStation ने Rockstar के साथ मिलकर प्रीलोडिंग की सुविधा भी दी थी ताकि खिलाड़ी रिलीज से पहले गेम डाउनलोड कर सकें।