Smartphone Security From Mobile Theft Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल इस तरह बढ़ गया है जिससे अब आप सिर्फ कॉलिंग नहीं बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया, फोटो और जरूरी दस्तावेजों सब कुछ का काम उससे ही कर सकते है। ऐसे में फोन का चोरी हो जाना सबसे बड़ा नुकसान है। लेकिन हम आपके लिए ऐसे स्मार्ट गैजेट्स और फीचर्स की लिस्ट लाए है जिससे फोन को चोरी होने से बचाने के साथ उसे ट्रैक भी किया जा सकता है।
अगर आप उन लोगों में से है जो अपना फोन कहीं भी रखकर भूल जाते हैं या फिर ज्यादातर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं, तो आपके फोन में Bluetooth Tracker होना ही चाहिए जो आपकी कई तरह से मदद कर सकता है। इसके अलावा Apple AirTag और Tile जैसे डिवाइस को आप अपने फोन कवर या बैग में लगा सकता है। जिससे आप आसानी से Find My जैसे फीचर का इस्तेमाल कर अपने फोन की लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे। इन ट्रैकर्स की खास बात यह है कि फोन के दूर जाते ही यह तुरंत अलर्ट भेजते हैं। जिससे आप चोरी होने या फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत एक्शन ले सकते है।
चोरी से फोन को बचाने के लिए Google Play Store पर मौजूद Don't Touch My Phone जैसे एंटी-थेफ्ट ऐप्स भी आप डाउनलोड कर सकते है। जिससे अगर कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना फोन को छूता है, हिलाता है या चार्जर से निकालता है तो ये ऐप्स तेज आवाज में बजने लगता है। इस फीचर का इस्तेमाल भीड़भाड़ वाली मेट्रो, बस या बाजारों में काफी फायदेमंद रहेगा। वहीं इसको आप मोबाइल का डिजिटल सिक्योरिटी गार्ड भी कह सकते हैं।
Smartwatch सिर्फ फेशन या फिटनेस के लिए ही नहीं है इससे आप फोन से कनेक्टेड रह सकते है जो सुरक्षा के लिए सही होता है। बता दें कि Apple Watch और Wear OS आधारित घड़ियां ब्लूटूथ रेंज टूटते ही वाइब्रेट करके यूजर को अलर्ट देना शुरु कर देती है। जिसका मतलब साफ है कि अगर आपका फोन कहीं छूट जाए या कोई लेकर भागे, तो तुरंत आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएंगी।
Google का यह खास फीचर Android यूजर्स के लिए है जिसमें Theft Detection Lock दिया गया है। इस AI तकनीक में फोन छीना जाने जैसी स्थिति में फोन तुरंत लॉक हो जाता है ताकि कोई आपका डेटा एक्सेस न कर पाए। साथ ही फोन के कवर या सेटिंग्स में Owner Info में एक वैकल्पिक नंबर डालना भी फायदेमंद होता है। जिससे अगर फोन किसी ईमानदार व्यक्ति को तो वो आपसे संपर्क कर सकता है।
अगर आप भी फोन को ज्यादातर हाथ में रखते है तो PopSockets जैसी मोबाइल ग्रिप या रिंग फोन आपके लिए सही रहेगे। जिससे आपके हाथ से कोई फोन को आसानी से नहीं छीन पाएगा। वहीं ज़िप और क्लिप वाले सिक्योर कवर या बैग जेबकतरों से बचाव के लिए उपयोगी होगे। आज का दौर जिस तरह का चल रहा है उसमें सिर्फ महंगा फोन खरीदना काफी नहीं है। उसकी सुरक्षा करना भी जरूरी है। आप सावधानी और सही गैजेट्स के साथ हजारों रुपये के स्मार्टफोन को चोरी होने से बचा सकते है।