Malware Attack (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

मोबाइल में रखा डेटा हो सकता है चोरी, Perseus Malware से मचा हड़कंप, तुरंत करें ये काम

Android Smartphone इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। इन दिनों Perseus Malware नाम का नया खतरा तेजी से फैल रहा है, जो दुनियाभर के Android डिवाइसेस को निशाना बना रहा है।

सिमरन सिंह

Perseus Malware Android: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। इन दिनों Perseus Malware नाम का नया खतरा तेजी से फैल रहा है, जो दुनियाभर के Android डिवाइसेस को निशाना बना रहा है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह मालवेयर आपके फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है और यहां तक कि आपके डिवाइस को पूरी तरह कंट्रोल भी कर सकता है।

पुराने मालवेयर से बना है नया खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Perseus Malware पहले से मौजूद खतरनाक मालवेयर जैसे Cerberus और Phoenix के कोड पर आधारित है। यह आपके फोन में मौजूद डेटा, खासकर नोट्स ऐप में सेव जानकारी को टारगेट करता है। इससे प्रभावित होने वाले ऐप्स में शामिल हैं:

  • Google Keep
  • Samsung Notes
  • Xiaomi Notes
  • Evernote
  • Microsoft OneNote
  • ColorNote और Simple Notes Pro

क्यों इतना खतरनाक है Perseus Malware?

Perseus Malware की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसे पहचानना बेहद मुश्किल है। यह चुपचाप आपके फोन में एक्टिव रहता है और बिना जानकारी के डेटा चोरी करता रहता है। इसके अलावा, इसे IPTV ऐप्स के जरिए फैलाया जा रहा है ये वही ऐप्स होते हैं जिनमें ऑनलाइन टीवी कंटेंट दिखाया जाता है। यानी मनोरंजन के नाम पर आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है।

ऐसे करता है हमला

यह मालवेयर APK फाइल्स के जरिए फैलता है। अगर आप किसी अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करते हैं या थर्ड-पार्टी वेबसाइट से APK इंस्टॉल करते हैं, तो आपका फोन आसानी से इसके जाल में फंस सकता है।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

  • हमेशा Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें
  • किसी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें
  • नोट्स ऐप में पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी सेव न करें
  • अपने फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें
  • एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जरूर करें

क्यों जरूरी है सतर्क रहना?

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। Perseus जैसे मालवेयर धीरे-धीरे आपका पूरा डेटा चुरा सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

Perseus Malware एक ऐसा साइबर खतरा है, जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो अपने डेटा और प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना