AI for All (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

AI से सबका कल्याण का मास्टरप्लान, दिल्ली में भारत ने दिखाया दुनिया को नया डिजिटल रास्ता

AI Tools India: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। "Sarvajan Hitaya, Sarvajan Sukhaya" के मूल मंत्र के साथ आयोजित हुआ है।

सिमरन सिंह

AI For All In AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। "Sarvajan Hitaya, Sarvajan Sukhaya" (Welfare for All, Happiness of All) के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस शिखर सम्मेलन ने AI को केवल तकनीक नहीं, बल्कि जनकल्याण का सशक्त माध्यम बनाने की ठोस रूपरेखा पेश की। यह आयोजन केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 'Seven Chakras' यानी सात थीम आधारित क्षेत्रों के जरिए AI के व्यावहारिक उपयोग का स्पष्ट खाका सामने रखा गया।

1. AI for Health: गांव-गांव पहुंचेगा सस्ता और सटीक इलाज

इस चक्र का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाना है।

  • HealthBot India: क्षेत्रीय भाषाओं में मेडिकल सलाह देने वाला AI चैटबॉट।
  • VisionAI Dx: एक्स-रे और रेटिना स्कैन का विश्लेषण कर शुरुआती बीमारी पकड़ने में मदद।
  • EpidemicPredict AI: महामारी की आशंका का पहले से अनुमान लगाने वाला सिस्टम।

इससे ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी की समस्या कम होगी।

2. AI for Agriculture: किसान बनेगा टेक्नोलॉजी से ताकतवर

'Bharat-VISTAAR' प्लेटफॉर्म के जरिए खेती को स्मार्ट बनाया जा रहा है।

  • CropGuardian AI: ड्रोन के जरिए फसल की बीमारी का पता।
  • WeatherSense Predict: हाइपर-लोकल मौसम पूर्वानुमान।
  • AgriMarket AI: सही समय पर सही बाजार में फसल बेचने की सलाह।

इससे किसान की आमदनी बढ़ाने और नुकसान घटाने में मदद मिलेगी।

3. AI for Learning & Skilling: हर युवा बनेगा डिजिटल प्रोफेशनल

  • EduLearn Personalizer: छात्र की क्षमता के अनुसार पढ़ाई का कंटेंट।
  • BhashaTranslate AI: भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम अनुवाद।
  • SkillUp AI Coach: कोडिंग और डेटा साइंस में पर्सनल गाइड।

यह पहल करोड़ों युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करेगी।

4. AI for Science: रिसर्च में आएगी रफ्तार

MaterialForge AI: नए टिकाऊ मटेरियल की खोज में मदद।

BioGenome AI: जेनेटिक बीमारियों के अध्ययन में तेजी।

ClimateModel AI: जलवायु परिवर्तन के असर का सटीक विश्लेषण।

5. AI for Everyone: हर नागरिक तक पहुंचे तकनीक

सरकार ने 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाले 12 फाउंडेशनल मॉडल लॉन्च किए।

  • VaniBhasha AI: वॉयस आधारित सरकारी सेवाएं।
  • AssistiveTech AI: दिव्यांगजनों के लिए AI आधारित सहायता
  • GovConnect AI: सरकारी पोर्टल पर तेज और पारदर्शी सेवा।

भारत का संदेश: जिम्मेदार AI, सबके लिए विकास

इस समिट ने साफ किया कि भारत केवल AI अपनाने वाला देश नहीं, बल्कि जिम्मेदार और समावेशी AI विकास का वैश्विक नेतृत्व करने के लिए तैयार है। यह पहल तकनीक के जरिए जीवन बदलने, समुदायों को सशक्त बनाने और सतत भविष्य की दिशा में ठोस कदम है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान